facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

FOF में लौटी रौनक, टैक्स एडजस्टमेंट का मिला फायदा; 6,000 करोड़ रुपये जुटाए

Advertisement

एफओएफ ने 2024 की दूसरी छमाही में करीब 6,000 करोड़ रुपये जुटाए जो इसी साल की पहली छमाही के 237 करोड़ रुपये के मुकाबले तेज बढ़ोतरी है।

Last Updated- January 12, 2025 | 10:30 PM IST
FoF returned to glory, benefited from tax adjustment; Raised Rs 6,000 crore FOF में लौटी रौनक, टैक्स एडजस्टमेंट का मिला फायदा; 6,000 करोड़ रुपये जुटाए

अप्रैल 2023 में इंडेक्सेशन का लाभ समाप्त होने के बाद संघर्ष कर रहे घरेलू फंड ऑफ फंड्स (एफओएफ) में निवेशकों की दिलचस्पी फिर से बढ़ गई है। इसकी वजह 2024 के बजट में कर समायोजन की घोषणा रही। इक्विटी, डेट और जिंस केंद्रित पेशकश वाली व्यापक श्रेणी में पिछले छह महीने में निवेश में बढ़ोतरी देखी गई है। एफओएफ ने 2024 की दूसरी छमाही में करीब 6,000 करोड़ रुपये जुटाए जो इसी साल की पहली छमाही के 237 करोड़ रुपये के मुकाबले तेज बढ़ोतरी है।

एफओएफ पूल में आने वाली पूंजी का निवेश सीधे इक्विटी, डेट या कमोडिटी में करने के बजाय म्युचुअल फंड की कई योजनाओं में किया जाता है। अभी भारत में 88 घरेलू एफओएफ हैं। इनमें से ज्यादातर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों के लिए फीडर फंड हैं जो अपना निवेश संबंधित ईटीएफ में करते हैं। इस क्षेत्र से फंड कंपनियों को अलग तरह की योजनाओं मसलन परिसंपत्ति आवंटन या मल्टी सेक्टर रणनीतियों की पेशकश का भी मौका मिलता है।

विशेषज्ञों ने कहा कि निवेशकों के नए उत्साह के कारण फंड हाउस अपने एफओएफ मॉडल के जरिये और विशेषीकृत योजनाएं उतारना शुरू कर सकते हैं।

अप्रैल 2023 के बाद एफओएफ निवेश में गिरावट कराधान में बदलाव के बाद देखने को मिली थी। 2023 के आम बजट में सरकार ने गैर-इक्विटी फंडों से लंबी अवधि के पूंजीगत लाभ पर मिलने वाला कर का फायदा वापस ले लिया था।
एफओएफ समेत सभी गैर-इक्विटी योजनाओं से मिलने वाला लाभ पर निवेशकों के स्लैब के हिसाब से कर दायरे में रखा गया।

पिछले आम बजट में एफओएफ के लिए एलटीसीजी का लाभ बहाल कर दिया गया। 2026-27 से ऐसी योजनाओं पर मिलने वाले लाभ पर 12.5 फीसदी कर उन निवेशकों से वसूला जाएगा जो अपना निवेश दो साल से अधिक रखेंगे।

Advertisement
First Published - January 12, 2025 | 10:30 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement