facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिटेल निवेशकों का हाई रिस्क फंड्स पर भरोसा बरकरार, HNIs का सेफ ऑप्शन पर है फोकस

Advertisement

AMFI के आंकड़े से पता चला है कि स्मॉलकैप फंडों की कुल एयूएम में रिटेल निवेशकों की भागीदारी सितंबर 2024 के 63.4 फीसदी से बढ़कर जून 2025 में 65.2 पर पहुंच गई।

Last Updated- August 21, 2025 | 9:09 AM IST
Mutual Fund
Representational Image

पिछले नौ महीनों में, रिटेल और एचएनआई यानी अमीर निवेशकों ने अपने म्युचुअल फंड (एमएफ) निवेश पैटर्न के आधार पर शेयर बाजार की अस्थिरता पर अलग-अलग रुख अपनाया। सितंबर 2024 से जून 2025 की अवधि में, जहां रिटेल निवेशक अपने ऊंचे जोखिम वाले दांव पर ही टिके रहे, वहीं एचएनआई पोर्टफोलियो म्युचुअल फंड क्षेत्र में सुरक्षित विकल्पों की ओर केंद्रित हो गए।

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के आंकड़े से पता चला है कि स्मॉलकैप फंडों की कुल प्रबंधन अधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में रिटेल निवेशकों की भागीदारी सितंबर 2024 के 63.4 फीसदी से बढ़कर जून 2025 में 65.2 पर पहुंच गई। समान अवधि में एचएनआई निवेशकों की भागीदारी 32.2 फीसदी से घटकर 30.5 फीसदी रह गई। दो अन्य उच्च-जोखिम श्रेणियों – मिडकैप और सेक्टोरल एवं थीमैटिक – में भी ऐसी ही स्थिति रही। लार्जकैप और लार्ज ऐंड मिडकैप श्रेणियों में विपरीत रुझान देखा गया। इनमें एचएनआई स्वामित्व में वृद्धि हुई और खुदरा हिस्सेदारी में गिरावट आई।

आनंद राठी वेल्थ के संयुक्त सीईओ फिरोज अजीज ने कहा, ‘खुदरा निवेशकों ने मजबूत वृद्धि वाले क्षेत्रों में अधिक उत्साह दिखाया है। खुदरा क्षेत्र के लिए स्मॉलकैप एयूएम मार्च के 1.91 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर जून में 2.31 लाख करोड़ रुपये हो गईं, जो 20.76 फीसदी की वृद्धि है, जबकि मिडकैप एयूएम 2.12 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर 2.49 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गईं, जो 17.51 फीसदी की वृद्धि है। एचएनआई श्रेणी ने भी वृद्धि दर्ज की, लेकिन तेजी की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही, स्मॉलकैप में 18.41 फीसदी और मिडकैप फंडों में 16.16 फीसदी एयूएम वृद्धि के साथ।’

HNI निवेश का रुझान फंडों की सिफारिशों के अनुरूप

हाल के समय में एचएनआई निवेश का रुझान फंडों की सिफारिशों के अनुरूप ही है। पिछले दो वर्षों में, विशेषज्ञों ने स्मॉलकैप और मिडकैप क्षेत्र में मूल्यांकन जोखिम पर प्रकाश डाला है और निवेशकों को हाइब्रिड फंड या लार्जकैप-आधारित इक्विटी योजनाओं में निवेश करने की सलाह दी है।
सैपिएंट फिनसर्व के निदेशक पल्लव बागरिया ने कहा, ‘संपन्न और संस्थागत निवेशक लार्जकैप आधारित फंडों को प्राथमिकता दे रहे हैं, जो तरलता और मूल्यांकन में सुविधा प्रदान करते हैं, जबकि खुदरा निवेशक मूल्यांकन को ध्यान में रखे बिना ही अधिक जोखिम उठा रहे हैं। यह निवेशक व्यवहार में आए एक खास अंतर को दर्शाता है। खुदरा निवेशक हाल के रिटर्न को देखते हैं, जबकि बड़े पोर्टफोलियो जोखिम-समायोजित रिटर्न और नकारात्मक पक्ष से सुरक्षा पर विचार करते हैं।’

तिमाही आंकड़े केवल सितंबर 2024 से उपलब्ध हैं। विश्लेषकों के अनुसार रिटेल और एचएनआई निवेशकों की श्रेणीवार हिस्सेदारी में दिखाई देने वाला बदलाव नौ महीने की अवधि के दौरान एकमुश्त और एसआईपी निवेश के रुझान का भी परिणाम है। हालांकि 2025 में एकमुश्त निवेश में काफी कमी आई, लेकिन एसआईपी निवेश में तेजी बनी रही।

म्युचुअल फंड किसी निवेश खाते को तब एचएनआई के रूप में वर्गीकृत करते हैं जब उसमें एक ही बार में 2 लाख रुपये से अधिक की राशि प्राप्त होती है। इसलिए, अधिकांश एसआईपी खाते, भले ही वे धनी निवेशकों के हों, एचएनआई के रूप में वर्गीकृत नहीं होते हैं। विश्लेषक स्मॉलकैप और मिडकैप फंडों में निवेश के लिए एसआईपी विकल्प अपनाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इन फंड योजनाओं अधिक उतार-चढ़ाव देखा जाता है। हर महीने एसआईपी निवेश का एक बड़ा हिस्सा इन्हीं दो श्रेणियों में जाता है।

Advertisement
First Published - August 21, 2025 | 9:09 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement