facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SBI MF की नई स्कीम, 5000 रुपये से निवेश शुरू; चेक कर लें NFO की पूरी डीटेल

Advertisement

एसबीआई क्वांट फंड निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने और बेहतर जोखिम-एडजस्टेड रिटर्न हासिल करने का एक स्ट्रैटजिक अवसर उपलब्ध कराता है।

Last Updated- December 03, 2024 | 5:12 PM IST
Franklin India Multi-Factor Fund
Mutual Fund NFO

Mutual Fund NFO: एसेट मैनेजमेंट कंपनी SBI म्युचुअल फंड (SBI Mutual Fund) ने इ​क्विटी कैटेगरी में एक नया ​थिमैटिक फंड SBI Quant Fund लॉन्च किया है। इस न्यू फंड ऑफर का सब्सक्रिप्शन 4 दिसंबर से खुल जाएगा और 18 दिसंबर 2024 को बंद होगा। फंड हाउस का कहना है कि यह स्कीम लॉन्ग टर्म कैपिटल एप्रिसिएशन के लिए अच्छा ऑप्शन हो सकती है।

SBI Quant Fund: मिनिमम निवेश 5,000 रुपये

म्युचुअल फंड हाउस के मुताबिक, SBI Quant Fund फंड में मिनिमम एनएफओ के दौरान 5000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम का बेंचमार्क इंडेक्स BSE 200 TRI है। स्कीम के फंड मैनेजर सुकन्या घोष और प्रदीप केसवन (ओवरसीज फंड) हैं।

एसबीआई फंड्स मैनेजमेंट लिमिटेड के एमडी एंड सीईओ नंद किशोर का कहना है, देश के सबसे बड़े फंड हाउस के रूप में हम निवेशकों को इनोवेटिव इन्वेस्टमेंट सॉलयूशंस उपलब्ध कराने के लिए कमिटेड हैं। फैक्टर आधारित निवेश का बना आटटलुक डायवर्सिफिकेशन और बेहतर जोखिम-एडजस्टेड रिटर्न के लिए अच्छा अवसर देता है। एसबीआई क्वांट फंड निवेशकों को अपने पोर्टफोलियो में डायवर्सिफिकेशन लाने और बेहतर जोखिम-एडजस्टेड रिटर्न हासिल करने का एक स्ट्रैटजिक अवसर उपलब्ध कराता है।

कौन कर सकता है निवेश

म्युचुअल फंड हाउस के मुताबिक, लंबी अव​धि में अच्छा वेल्थ बनाने का ऑप्शन तलाश रहे निवेशकों के लिए यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है। स्कीम का मकसद इन-हाउस क्वांट मॉडल पर इ​​क्विटी और इ​क्विटी से जुड़े इंन्स्ट्रूमेंट्स में निवेश के जरिए लॉन्ग टर्म ​कैपिटल ए​प्रिसिएशन जेनरेट करना है। हालांकि, स्कीम निवेश का लक्ष्य हासिल कर लेगी, इसकी कोई गारंटी नहीं है।

(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार के जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 3, 2024 | 5:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement