facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MF डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए SEBI लाया नया इंसेंटिव स्ट्रक्चर, महिलाओं और B-30 शहरों के निवेशक लाने पर मिलेगा एक्स्ट्रा कमीशन

Advertisement

सेबी ने अपने सर्कुलर में कहा कि नए इंसेंटिव नियम का उद्देश्य म्युचुअल फंड की पहुंच और जागरूकता को बढ़ाना है। यह नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होंगे

Last Updated- November 27, 2025 | 8:32 PM IST
SEBI

मार्केट रेगुलेटर सेबी ने गुरुवार को म्युचुअल फंड डिस्ट्रीब्यूटर्स के लिए एक नया इंसेंटिव स्ट्रक्चर पेश किया है। इसके तहत डिस्ट्रीब्यूटरों को अतिरिक्त कमीशन मिलेगा यदि वे B-30 शहरों से नए व्यक्तिगत निवेशकों को जोड़ते हैं, या किसी भी शहर से नई महिला निवेशकों को म्युचुअल फंड में निवेश करवाते हैं। सेबी ने अपने सर्कुलर में कहा कि नए इंसेंटिव नियम का उद्देश्य म्युचुअल फंड की पहुंच और जागरूकता को बढ़ाना है। यह नियम 1 फरवरी 2026 से लागू होंगे।

डिस्ट्रीब्यूटर्स को कितना मिलेगा कमीशन?

इसके तहत, एसेट मैनेजमेंट कंपनियां (AMCs) डिस्ट्रीब्यूटरों को पहले एकमुश्त निवेश या पहले साल की एसआईपी राशि का 1% तक कमीशन देंगी, जिसकी अधिकतम सीमा 2,000 रुपये होगी। शर्त यह है कि निवेशक कम से कम एक साल तक निवेश बनाए रखें। यह कमीशन एएमसी द्वारा पहले से ही निवेशक शिक्षा के लिए अलग रखे गए 2 बेसिस पॉइंट्स में से आएगा। यह कमीशन मौजूदा ट्रेल कमीशन के अतिरिक्त दिया जाएगा।

Also Read: Small Cap Fund: क्या वाकई में स्मॉलकैप बहुत छोटे है? फंड्स ने ₹30,000 करोड़ के शेयर खरीदे

इन स्कीम्स पर नहीं मिलेगा इंसेंटिव

हालांकि, B-30 शहरों से आने वाली एक ही महिला निवेशक के लिए दोहरी प्रोत्साहन राशि (ड्यूल इंसेंटिव) की अनुमति नहीं होगी। यह अतिरिक्त कमीशन ETF, कुछ फंड ऑफ फंड्स और बहुत कम अवधि वाले स्कीम जैसे ओवरनाइट, लिक्विड, अल्ट्रा-शॉर्ट और लो-ड्यूरेशन फंड पर लागू नहीं होगा।

AMFI 30 दिनों में जारी करेगा दिशा-निर्देश

म्युचुअल फंड उद्योग निकाय AMFI अगले 30 दिनों के भीतर इस नए इंसेंटिव स्ट्रक्चर को लागू करने के दिशा-निर्देश जारी करेगा। इस नए स्ट्रक्चर के कारण स्कीम दस्तावेजों में किए गए बदलावों को मूलभूत बदलाव (fundamental changes) के रूप में नहीं माना जाएगा।

पहले, सेबी ने B-30 शहरों (टॉप 30 शहरों के बाहर) से नए निवेश/इनफ्लो लाने वाले डिस्ट्रीब्यूटरों को प्रोत्साहित करने के लिए एक फ्रेमवर्क प्रदान किया था। हालांकि, इस फ्रेमवर्क के दुरुपयोग की चिंताओं के कारण और उद्योग से मिली प्रतिक्रिया के आधार पर, नियामक ने म्युचुअल फंड में नए निवेश लाने वाले डिस्ट्रीब्यूटरों के लिए इंसेंटिव स्ट्रक्चर को संशोधित करने का निर्णय लिया है।

(PTI इनपुट के साथ)

Advertisement
First Published - November 27, 2025 | 8:31 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement