facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI ने Jio Financial -BlackRock को म्यूचुअल फंड में एंट्री के लिए दी सैद्धांतिक मंजूरी, 66 लाख करोड़ रुपये की इंडस्ट्री में बढ़ेगा कंपटीशन

Advertisement

जियो फाइनेंशियल और ब्लैकरॉक ने जुलाई 2023 में म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए साझेदारी की थी और अक्टूबर 2023 में रेगुलेटर SEBI के पास लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था।

Last Updated- October 04, 2024 | 9:06 PM IST
SEBI

Jio-Blackrock mutual fund: जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (Jio Financial Services) और ब्लैकरॉक (BlackRock) के जॉइंट वेंचर को भारत में म्यूचुअल फंड क्षेत्र में एंट्री के लिए भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। कंपनी ने शुक्रवार को एक्सचेंज फाइलिंग में इस बात की जानकारी दी।

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने 3 अक्टूबर को इस संबंध में सैद्धांतिक मंजूरी प्रदान की।

Jio Financial ने आज बयान में कहा, ‘SEBI ने 3 अक्टूबर 2024 को लेटक के जरिये उसकी कंपनी और BlackRock Financial Management Inc को सह-प्रायोजक (co-sponsors) के रूप में काम करने और प्रस्तावित म्यूचुअल फंड स्थापित करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दी है। अंतिम मंजूरी SEBI तब देगा जब जियो फाइनेंशियल और BlackRock लेटर में बताई गई शर्तों को पूरा कर लेगी।’

66 लाख करोड़ रुपये से अधिक की इंडस्ट्री में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

Jio के म्यूचुअल फंड क्षेत्र में एंट्री से 66 लाख करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति प्रबंधन (AUM) करने वाले MF इंजस्ट्री में प्रतिस्पर्धा और बढ़ने की संभावना है।

दोनों कंपनियों ने जुलाई 2023 में म्यूचुअल फंड बिजनेस के लिए साझेदारी की थी और अक्टूबर 2023 में रेगुलेटर SEBI के पास लाइसेंस के लिए अप्लाई किया था। दोनों कंपनियों ने भारत में एसेट मैनेजमेंट बिजनेस के लिए 15 करोड़ डॉलर का निवेश करने की घोषणा की थी।

BlackRock ने Mutual Fund बिजनेस को लेकर दिया बयान

BlackRock की इंटरनेशनल प्रमुख रशेल लॉर्ड ने कहा, ‘हम भारत के लाखों लोगों को सस्ती और इनोवेटिव इन्वेस्टमेंट सॉल्यूशन देने के अवसर को लेकर उत्साहित हैं। Jio Financial Services के साथ हमारी साझेदारी के जरिए हम भारत को बचतकर्ताओं से निवेशकों की ओर (of savers to a nation of investors) विकसित होते देखने में योगदान देना चाहते हैं। निवेश के माध्यम से लोग तेजी से अपने वित्तीय लक्ष्यों को प्राप्त कर सकते हैं और वेल्थ क्रिएशन को गति दे सकते हैं।’

Jio ने ब्लैकरॉक के साथ साझेदारी में वेल्थ मैनेजमेंट और स्टॉक ब्रोकिंग बिजनेस में भी प्रवेश करने की योजना बनाई है।

Advertisement
First Published - October 4, 2024 | 9:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement