facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI की फंडों के लिए क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप बाजार खोलने की तैयारी

Advertisement

शुक्रवार को जारी परामर्श पत्र में बाजार नियामक ने इन शर्तों एवं सीमाओं में नरमी लाने का प्रयास किया है। बाजार नियामक ने इन प्रस्तावों पर 1 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं।

Last Updated- June 07, 2024 | 10:20 PM IST
Mutual funds

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (SEBI) ऐसे कदम उठाने की योजना बना रहा है जिनसे क्रेडिट डिफॉल्ट स्वैप (CDS) बाजार में म्युचुअल फंडों (MF) की भागीदारी बढ़ेगी और उन्हें अधिक स्वायत्तता हासिल होगी। इन कदमों में एमएफ को विभिन्न योजनाओं में खरीदार और विक्रेता के रूप में हिस्सा लेने की अनुमति देने के प्रस्ताव शामिल हैं।

सीडीएस से कम रेटिंग के कॉरपोरेट बॉन्डों में जोखिम घटाने और निवेश में मदद मिलती है। इससे यह डेरिवेटिव कॉन्ट्रैक्ट के जरिये डिफॉल्ट के जोखिम की अदला-बदली की सुविधा देता है और यह बीमा के समान है।

सीडीएस किसी निवेशक को अपने क्रेडिट जोखिम की भरपाई अन्य उसे निवेशक के साथ करने की अनुमति देता है जो उधारकर्ता या बॉन्ड जारीकर्ता द्वारा चूक होने की स्थिति में एक कथित राशि का भुगतान करने या प्रतिपूर्ति करने के लिए तैयार होता है।

उदाहरण के लिए, यदि एंटिटी-ए के पास किसी कंपनी के कॉरपोरेट बॉन्ड हैं और वह एंटिटी-बी के साथ सीडीएस में प्रवेश करती है, तो डिफॉल्ट की स्थिति में, एंटिटी-ए एक अनुमानित राशि मिलने पर इन बॉन्डों को एंटिटी-बी को हस्तांतरित कर देगी।

हालांकि सेबी ने लगभग एक दशक पहले म्युचुअल फंडों के लिए कुछ दिशा-निर्देश जारी किए थे कि वे केवल संरक्षण खरीदारों के रूप में भाग लें, जिसका अर्थ था कि वे इसका उपयोग केवल अपने क्रेडिट जोखिम को कम करने के लिए कर सकते हैं, लेकिन कुछ खास शर्तों के कारण इसमें तेजी नहीं आई।

शुक्रवार को जारी परामर्श पत्र में बाजार नियामक ने इन शर्तों एवं सीमाओं में नरमी लाने का प्रयास किया है। बाजार नियामक ने इन प्रस्तावों पर 1 जुलाई तक सुझाव मांगे हैं।

Advertisement
First Published - June 7, 2024 | 9:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement