facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

SEBI का प्रस्ताव: डीमैट अकाउंट और म्युचुअल फंड फोलियो के लिए नॉमिनेशन नियम होंगे आसान!

Advertisement

सेबी का मानना है कि इस कदम से निवेशकों के ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया सरल होगी और अनुपालन से जुड़ी जटिलताएं कम होंगी

Last Updated- March 17, 2026 | 6:25 PM IST
SEBI

पूंजी बाजार नियामक सेबी ने निवेशकों के लिए खाता खोलने की प्रक्रिया को आसान बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। मंगलवार को जारी एक कंसल्टेशन पेपर में सेबी ने डीमैट अकाउंट (demat accounts) और म्युचुअल फंड फोलियो (mutual fund folios) के लिए नॉमिनेशन नियमों में ढील देने का प्रस्ताव रखा है।

नॉमिनेशन को डिफॉल्ट बनाने का सुझाव

प्रस्ताव के मुताबिक, नए खातों में नॉमिनेशन को डिफॉल्ट विकल्प बनाया जा सकता है। यानी यदि कोई निवेशक नॉमिनी नहीं जोड़ना चाहता, तो उसे इसके लिए अलग से स्पष्ट रूप से ऑप्ट-आउट करना होगा। सेबी का मानना है कि इस कदम से निवेशकों के ऑनबोर्डिंग की प्रक्रिया सरल होगी और अनुपालन से जुड़ी जटिलताएं कम होंगी।

Also Read: ईरान युद्ध में कहीं डूब न जाए आपका पैसा! संकट के बीच जानें मजबूत पोर्टफोलियो बनाने का मंत्र

केवल नाम और संबध बताना होगा जरूरी!

सेबी ने नॉमिनी से जुड़ी जानकारी को भी आसान बनाने का प्रस्ताव दिया है। इसके तहत केवल नाम और संबंध को अनिवार्य रखने और अन्य विवरणों को वैकल्पिक करने की बात कही गई है। इसके अलावा, नियामक ने नॉमिनी की अधिकतम संख्या चार तक सीमित करने का सुझाव दिया है। साथ ही, अक्षम (incapacitated) निवेशकों के मामलों में नॉमिनी को सीधे अधिकार देने के बजाय पावर ऑफ अटॉर्नी (PoA) के जरिए एक्सेस देने की सिफारिश की गई है।

ये प्रस्ताव मौजूदा ढांचे में सामने आई परिचालन संबंधी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए लाए गए हैं। सेबी ने इस कंसल्टेशन पेपर पर 7 अप्रैल तक आम लोगों से सुझाव मांगे हैं।

Advertisement
First Published - March 17, 2026 | 6:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement