facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SEBI का नया आइडिया: अब आप अपनों को गिफ्ट कर सकेंगे म्यूचुअल फंड कार्ड, PPI से खरीद सकेंगे यूनिट्स

Advertisement

SEBI अब गिफ्ट कार्ड के जरिए म्यूचुअल फंड निवेश की तैयारी में है। ₹50,000 की सालाना सीमा के साथ यह नया तरीका निवेश को बेहद आसान और डिजिटल बनाएगा

Last Updated- March 24, 2026 | 5:33 PM IST
SEBI
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने मंगलवार को एक नया आइडिया पेश किया है, जिसमें लोग गिफ्ट कार्ड या प्रीपेड कार्ड के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेंगे। इसका मकसद है ज्यादा से ज्यादा नए लोगों को निवेश से जोड़ना और सबके लिए निवेश को आसान बनाना।

इस योजना में कोई भी व्यक्ति गिफ्ट PPI खरीदकर किसी और को दे सकता है। जिसे यह गिफ्ट मिलेगा, वह उसी पैसे से सीधे म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकेगा। इन कार्ड्स में पैसा सिर्फ बैंक ट्रांसफर या UPI से ही डाला जा सकेगा और ये जारी होने के बाद एक साल तक ही इस्तेमाल किए जा सकेंगे।

Also Read: HDFC Bank के शेयरों में गिरावट से म्युचुअल फंड पोर्टफोलियो को 50,000 करोड़ रुपये का नुकसान

निवेश की सीमा तय

SEBI ने कहा है कि एक निवेशक साल भर में गिफ्ट PPI के जरिए ज्यादा से ज्यादा 50,000 रुपये ही लगा सकता है। इसकी निगरानी रजिस्ट्रार और ट्रांसफर एजेंट्स करेंगे, जो एसेट मैनेजमेंट कंपनियों की तरफ से काम करते हैं। ये गिफ्ट PPI, ई-वॉलेट और कैश से किए गए निवेश पर नजर रखेंगे। अगर कोई ट्रांजेक्शन इस लिमिट से ज्यादा होता है, तो उसे तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा और पैसा वापस जारी करने वाले के एस्क्रो अकाउंट में चला जाएगा।

यह प्रस्ताव AMFI की सिफारिश के बाद आया है। AMFI ने SEBI से कहा था कि गिफ्ट PPI को म्यूचुअल फंड में निवेश का एक तरीका बनाया जाए। SEBI का मानना है कि गिफ्ट कार्ड और प्रीपेड ऑप्शन पहले से ही शॉपिंग में काफी इस्तेमाल हो रहे हैं। डिजिटल पेमेंट्स बढ़ने से ये और भी आसान और सुरक्षित हो गए हैं।

अब SEBI ने इस पर आम लोगों से राय मांगी है। आप 14 अप्रैल तक अपने सुझाव दे सकते हैं। यह कदम खास तौर पर उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकता है, जो अभी तक म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं करते थे।

Advertisement
First Published - March 24, 2026 | 5:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement