facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIF सेगमेंट की तेज उड़ान: मई में 15% बढ़ा निवेश, हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का AUM में 70% हिस्सा

Advertisement

महज आठ महीनों के भीतर SIF सेगमेंट का कुल AUM बढ़कर 13,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है

Last Updated- June 11, 2026 | 4:00 PM IST
SIF

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (SIFs) में निवेशकों की दिलचस्पी मई 2026 में भी मजबूत बनी रही, जिससे इनकी ग्रोथ तेज रफ्तार से आगे बढ़ती दिखी। इसके परिणामस्वरूप इस सेगमेंट के कुल एसेट्स अंडर मैनेजमेंट (AUM) में 12 फीसदी की मासिक वृद्धि दर्ज की गई। वैल्यूमेट्रिक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, महज आठ महीनों के भीतर SIF सेगमेंट का कुल AUM बढ़कर 13,814 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। इस वृद्धि में सबसे बड़ा योगदान हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी का रहा।

SIF में हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी नंबर 1

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIFs) में कुल 7 इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी है जिनका ढांचा इक्विटी, डेट या हाइब्रिड है। इनमें निवेशकों की पहली पसंद हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट स्ट्रैटेजी है। रिपोर्ट के मुताबिक, मई के अंत तक SIF के कुल AUM में अकेले इस स्ट्रैटजी की हिस्सेदारी 70 फीसदी है जो 9,709 करोड़ रुपये के बराबर है। वहीं, इक्विटी-ओरिएंटेड स्ट्रैटेजी ने कुल SIF AUM का 28% योगदान दिया, जो 3,843 करोड़ रुपये है।

Name of Investment Strategies (IS) As on 31-May-2026
No. of Schemes No. of Folios AUM (Rs. Crore) AUM % to Total SIF Avg. Folio Size (Rs. Lakh)
Equity Long-Short Fund 8 11,843 1,852 13% 15.6
Equity Ex-Top 100 Long-Short Fund 3 15,324 1,957 14% 12.8
Sector Rotation Long-Short Fund 1 158 35 0% 21.8
Equity Oriented Investment Strategies 12 27,325 3,843 28% 14.1
Debt Long-Short Fund 0 0 0 0%
Sectoral Debt Long-Short Fund 0 0 0 0%
Debt Oriented Investment Strategies 0 0 0 0%
Active Asset Allocator Long-Short Fund 2 748 261 2% 34.9
Hybrid Long-Short Fund 7 28,676 9,709 70% 33.9
Hybrid Investment Strategies 9 29,424 9,970 72% 33.9
Grand Total 21 56,749 13,814 100% 24.3

Also Read: Explainer: SIF निवेशकों की जरूरत या प्रोडक्ट पुश? क्या दूर होंगी म्युचुअल फंड्स की कमियां 

मई में SIF में निवेश 15% बढ़ा

रिपोर्ट के अनुसार, मई में SIF में कुल निवेश (इनफ्लो) मासिक आधार पर 15 फीसदी बढ़कर 1,396 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो अप्रैल में 1,219 करोड़ रुपये था। अक्टूबर 2024 से अब तक SIF में कुल क्यूम्युलेटिव इनफ्लो 13,625 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

मई में हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड्स निवेश (इनफ्लो) के सबसे बड़े स्रोत बने रहे। इन फंड्स में 707 करोड़ रुपये का निवेश आया, जो अप्रैल के 651 करोड़ रुपये की तुलना में 8 फीसदी ज्यादा है। अक्टूबर 2024 से अब तक इन रणनीतियों में कुल 9,526 करोड़ रुपये का निवेश आया है, जो सभी SIF कैटेगरी में सबसे ज्यादा है।

वहीं, इक्विटी-ओरिएंटेड रणनीतियों में मंथली निवेश में इजाफा और भी मजबूत रहा। मई में इन फंड्स में निवेश 36 फीसदी बढ़कर 652 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि अप्रैल में यह 478 करोड़ रुपये था। अक्टूबर 2024 से अब तक इक्विटी-ओरिएंटेड रणनीतियों में कुल 3,842 करोड़ रुपये का निवेश दर्ज किया गया है।

Name of Investment Strategies (IS) Monthly Net Inflows Trend Since Oct-2024 % to Total SIF Flow
Oct’25 Nov’25 Dec’25 Jan’26 Feb’26 Mar’26 Apr’26 May’26
Equity Long-Short Fund 392 127 334 78 145 93 257 440 1865 14%
Equity Ex-Top 100 Long-Short Fund 0 140 28 14 1115 247 221 178 1942 14%
Sector Rotation Long-Short Fund 0 0 0 0 0 0 0 34 34 0%
Equity Oriented Investment Strategies 392 267 362 92 1260 340 478 652 3842 28%
Debt Long-Short Fund 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0%
Sectoral Debt Long-Short Fund 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0%
Debt Oriented Investment Strategies 0 0 0 0 0 0 0 0 0 0%
Active Asset Allocator Long-Short Fund 0 0 0 0 0 130 90 37 257 2%
Hybrid Long-Short Fund 1613 636 1571 1637 1867 844 651 707 9526 70%
Hybrid Investment Strategies 1613 636 1571 1637 1867 974 740 744 9783 72%
Grand Total 2005 902 1933 1729 3127 1314 1219 1396 13625 100%

Also Read: मई में Equity MFs में निवेश 40% घटा, 12 महीने का लो रिकॉर्ड; ₹30,954 करोड़ के साथ SIP इनफ्लो ने संभाली रफ्तार

निवेशकों के टिकट साइज में बड़ा अंतर

रिपोर्ट के मुताबिक, अलग-अलग SIF रणनीतियों में निवेशकों की औसत निवेश राशि में बड़ा अंतर देखने को मिला। हाइब्रिड लॉन्ग-शॉर्ट फंड्स में एक निवेशक का औसत निवेश 33.9 लाख रुपये रहा, जबकि इक्विटी-ओरिएंटेड फंड्स में यह औसतन 14.1 लाख रुपये था। मई के अंत तक पूरे SIF उद्योग में प्रति फोलियो औसत निवेश राशि 24.3 लाख रुपये दर्ज की गई।

बता दें कि पहला SIF सितंबर 2025 में क्वांट म्युचुअल फंड ने शुरू किया था। तब से करीब 13 और फंड हाउस इस सेगमेंट में उतर चुके हैं। 31 मई 2026 तक, इस सेगमेंट में योजनाओं की कुल संख्या 21 थी। इस सेगमेंट में कुल 56,749 फोलियो हैं। पिछले महीने तक SIF का कुल एसेट अंडर मैनजमेंट (AUM) 13,814 करोड़ रुपये था।

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) क्या है?

स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIFs) म्युचुअल फंड फ्रेमवर्क के भीतर एक नया प्रोडक्ट सेगमेंट हैं, जो फंड मैनेजरों को निवेश स्ट्रैटेजी के मामले में ज्यादा छूट (flexibility) प्रदान करता है। इन फंडों का मिनिमम निवेश टिकट साइज 10 लाख रुपये है और इनका ढांचा इक्विटी, डेट या हाइब्रिड हो सकता है। SIF की खास बात ये है कि इसमें बाजार की चाल चाहे ऊपर हो या नीचे, दोनों हालत में मुनाफा कमाने की कोशिश की जाती है।

Advertisement
First Published - June 11, 2026 | 4:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement