facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

भारी प्रीमियम पर सिल्वर ईटीएफ की ट्रेडिंग, निवेशकों को सतर्क रहने की सलाह

Advertisement

उद्योग से जुड़े लोगों ने कीमतों में तालमेल न होने के लिए हाजिर चांदी की कमी को जिम्मेदार ठहराया

Last Updated- October 09, 2025 | 10:15 PM IST
Silver Outlook

मांग में जोरदार बढ़ोतरी का भारी असर सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंडों (ईटीएफ) पर पड़ा है। गुरुवार को ये ईटीएफ अपने सांकेतिक शुद्ध परिसंपत्ति मूल्यों (आईएनएवी) से काफी ज्यादा प्रीमियम पर कारोबार कर रहे थे क्योंकि फंड मांग जितनी आपूर्ति न होने की समस्या से जूझ रहे थे। इसका एक कारण यह भी था कि ईटीएफ की अंतर्निहित परिसंपत्ति यानी चांदी सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गई थी।

इस श्रेणी में सबसे बड़ा निप्पॉन इंडिया का सिल्वर ईटीएफ गुरुवार को 156 रुपये पर बंद हुआ, जो उसके 148.3 रुपये के सांकेतिक एनएवी से 5.5 फीसदी अधिक है। एचडीएफसी, टाटा और यूटीआई फंडों के ईटीएफ के मामले में प्रीमियम 10 फीसदी या उससे ज्यादा रहा।

म्युचुअल फंडों के अधिकारियों के अनुसार नए यूनिट बनाने में चुनौतियां थीं क्योंकि इसके लिए भौतिक चांदी का समर्थन होना जरूरी है जिसकी वैश्विक मांग में तेज वृद्धि के बीच आपूर्ति की समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने कहा कि चांदी का आकार और वजन उतनी ही कीमत के सोने से कहीं ज्यादा होने के कारण तुरंत इसे जुटाना मुश्किल हो जाता है।

एसबीआई म्युचुअल फंड के डिप्टी एमडी और संयुक्त सीईओ डीपी सिंह ने कहा, नई यूनिट बनाने के लिए हमें अपने पास भौतिक चांदी की जरूरत होती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आपूर्ति कम होने के कारण हम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। विकल्प तलाशे जा रहे हैं और यह समस्या जल्द ही सुलझ जानी चाहिए।

पिछले छह महीनों में सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों में भी भारी उछाल आई है। निवेश और औद्योगिक मांग के कारण पिछले छह महीनों में घरेलू बाजार में इस धातु की कीमतों में 60 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।

निप्पॉन इंडिया म्युचुअल फंड के जिंस प्रमुख और फंड मैनेजर विक्रम धवन ने कहा, वैश्विक चांदी बाजार वास्तविक मांग-आपूर्ति की किल्लत से गुजर रहा है। यह स्थिति लगातार पांचवें साल भी जारी है। भारत में त्योहारों के दौरान जोरदार खरीदारी और स्टॉक जमा होने से स्थिति और बिगड़ गई है। भौतिक बाजार में और भी तंगी पैदा हो गई है। उन्होंने कहा, यह प्रीमियम घरेलू सिल्वर ईटीएफ में भी दिखाई दे रहा है जो पूरी तरह से ठोस चांदी से समर्थित होते हैं। एक्सचेंजों में प्रीमियम भाव सावधानी की जरूरत बता रहे हैं।

चॉइस वेल्थ के सहायक उपाध्यक्ष अक्षत गर्ग ने कहा, निवेशकों को सावधानी अपनाने की जरूरत है। भारी प्रीमियम पर ईटीएफ खरीदने का मतलब है कि आप सिर्फ अतिशयता के लिए अतिरिक्त भुगतान कर रहे हैं। अगर धारणा कमजोर पड़ती है और प्रीमियम घट जाता है तो नुकसान हो सकता है, भले ही चांदी की कीमतें स्थिर रहें।

Advertisement
First Published - October 9, 2025 | 9:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement