facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Axis और Tata MF ने Silver ETF में नया निवेश रोका

Advertisement

फिजिकल सिल्वर की कमी और बढ़ती मांग से ETF की कीमतें iNAV से 10% तक ऊपर, बाजार में 77% तक की तेजी दर्ज

Last Updated- October 14, 2025 | 8:20 AM IST
Silver Outlook

बाजार में फिजिकल सिल्वर की कमी के चलते Axis Mutual Fund (MF) और Tata MF ने अपने Silver ETF Fund of Funds (FoFs) में नए निवेश को अस्थायी रूप से रोक दिया है। इससे पहले Kotak, UTI और SBI Mutual Fund भी ऐसा कदम उठा चुके हैं।

बाजार में क्या चल रहा है?

फंड हाउसेज के मुताबिक, बाजार में चांदी की कमी के कारण Silver ETF की कीमतें उनके वास्तविक मूल्य (iNAV) से कहीं ज्यादा पर ट्रेड कर रही हैं।
Tata MF ने कहा, “फिजिकल सिल्वर की कमी के चलते Silver ETF की कीमतों में तेज उछाल आया है। जब तक सप्लाई की स्थिति सामान्य नहीं होती, हम नए और अतिरिक्त लंपसम निवेश, स्विच-इन और नई SIP को अस्थायी रूप से रोक रहे हैं।”

कितना बढ़ा प्रीमियम?

सोमवार को ज्यादातर सिल्वर ETF अपने iNAV से 5–10% प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे थे। बीते छह महीनों में ये ETF करीब 77% तक बढ़ चुके हैं, और सोमवार को भी इनमें 7–10% की तेजी दर्ज की गई।

Axis Mutual Fund ने कहा, “अभी देश में सिल्वर ETF की कीमतें अस्थिर हैं। इसका कारण चांदी की ज्यादा मांग और बाजार में उसकी कम उपलब्धता है।”

इस फैसले का क्या मतलब है?

सिल्वर ETF फंड असली चांदी पर आधारित होते हैं। जब बाजार में चांदी की कमी होती है, तो ये फंड नई यूनिट नहीं बना पाते। इसी वजह से उनकी कीमत असली मूल्य से ज्यादा हो जाती है, जिसे ‘प्रीमियम’ कहा जाता है। फंड कंपनियों ने कहा है कि जैसे ही चांदी की सप्लाई सामान्य होगी, वे फिर से नए निवेश की अनुमति देंगे।

Advertisement
First Published - October 14, 2025 | 8:20 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement