facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

अक्टूबर में SIP निवेश ₹29,529 करोड़ के ऑलटाइम हाई पर, क्या है एक्सपर्ट का नजरिया

Advertisement

एसआईपी (SIP) के तहत एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) अब लगभग 16.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो सितंबर में 15.52 लाख करोड़ रुपये था

Last Updated- November 11, 2025 | 4:47 PM IST
SIP

SIP Inflow at All Time High: इक्विटी म्युचुअल फंड में अक्टूबर के दौरान लगातार तीसरे महीने निवेश घटा है। इसके बावजूद SIP (सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) के जरिए निवेशक म्युचुअल फंड्स में ताबड़तोड़ पैसा झोंक रहे हैं और यह पिछले महीने 29,500 करोड़ रुपये के रिकॉर्ड ऑलटाइम हाई पर पहुंच गया। सितंबर में एसआईपी के जरिए 29,361 करोड़ रुपये का निवेश आया था। अगस्त में यह आंकड़ा 28,265 करोड़ रुपये था। जबकि, इक्विटी फंड्स में इनफ्लो मासिक आधार (MoM) पर 19 फीसदी घटकर 24,690 करोड़ रुपये रह गया। एक्सपर्ट मान रहे हैं कि वैश्विक व्यापार की चिंताओं के बाजार में दिख रहे असर के बीच रिटेल निवेशक अनुशासित रहे और एसआईपी में निवेश बनाए रखा।

एक्टिव SIP अकाउंट बढ़कर 9.45 करोड़

खातों के लिहाज से देखें तो, एक्टिव एसआईपी (SIP) अकाउंट बढ़कर 9.45 करोड़ हो गए, जो सितंबर महीने में 9.25 करोड़ थे। अगस्त में यह संख्या 8.99 करोड़ थी। वहीं, कुल एसआईपी खातों की संख्या बढ़कर 9.88 करोड़ पर पहुंच गई, जो सितंबर में 9.73 करोड़ थी। यह बढ़ोतरी करीब 60 लाख नए खातों के जुड़ने और लगभग 45 लाख खातों के बंद होने के बाद दर्ज की गई।

Also Read: अक्टूबर में इक्विटी म्युचुअल फंड में निवेश 19% घटकर ₹24,690 करोड़, SIP ऑलटाइम हाई पर

SIP जारी रखने में हैं समझदारी

मिरे असेट इनवेस्टमेंट मैनेजर्स (इंडिया) की हेड ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन एंड स्ट्रैटेजिक अलायंसेज सुरंजना बोरठाकुर ने कहा कि सबसे उत्साहजनक बात यह है कि SIP इनफ्लो की मजबूती बनी हुई है।

उन्होंने कहा, “यह दिखाता है कि खुदरा निवेशक अब कहीं ज्यादा समझदार और स्थिर हो गए हैं। वे बाजार के छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव के बावजूद अपने लंबी अवधि के निवेश लक्ष्यों पर टिके हुए हैं। हमारा मानना है कि निवेशकों को अपने SIP जारी रखने चाहिए, क्योंकि बाजार के चक्रों के दौरान निवेशित रहना ही समय के साथ संपत्ति बनाने का सबसे अच्छा तरीका है।”

Also Read: इन 11 IPOs में Mutual Funds ने झोंके ₹8,752 करोड़; स्मॉल-कैप की ग्रोथ पोटेंशियल पर भरोसा बरकरार

SIP AUM ₹16.25 लाख करोड़ पर

एसआईपी (SIP) के तहत एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) अब लगभग 16.25 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है, जो सितंबर में 15.52 लाख करोड़ रुपये था। यह कुल म्युचुअल फंड इंडस्ट्री के AUM का करीब 20.3 फीसदी हिस्सा है।

एम्फी के सीईओ वी एन चलसानी ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि बाजारों में तेजी के बीच मुनाफावसूली के कारण अधिक निकासी हुई। अक्टूबर में कुल निकासी 38,920 करोड़ रुपये रही, जबकि सितंबर में यह 35,982 करोड़ रुपये थी। इक्विटी योजनाओं का एयूएम 31 अक्टूबर तक 35.16 लाख करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले महीने यह 33.68 लाख करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 4:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement