facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

SIP ‘किंग’: इस फंड ने ₹1000 की SIP से 30 साल में बना दिए ₹2.5 करोड़; देखें कहां लगाया पैसा?

Advertisement

लगभग 30 साल के इस सफर में फंड ने सालाना 21.96 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि SIP निवेशकों को भी करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिला

Last Updated- May 05, 2026 | 6:40 PM IST
SIP
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

Nippon India Growth Mid Cap Fund: क्या हर महीने सिर्फ 1,000 रुपये बचाकर करोड़पति बना जा सकता है? पहली नजर में यह किसी फिल्मी कहानी जैसा लगता है, लेकिन निवेश की दुनिया में यह हकीकत है। करीब तीन दशक पहले शुरू हुआ निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड आज कंपाउंडिंग की ताकत का जीता-जागता उदाहरण बन चुका है। 8 अक्टूबर 1995 को लॉन्च हुआ यह फंड समय के साथ छोटी-छोटी रकम को बड़ी दौलत में बदलने की कहानी लिख चुका है। लगभग 30 साल के इस सफर में फंड ने सालाना 21.96 फीसदी रिटर्न दिया है, जबकि SIP निवेशकों को भी करीब 22 फीसदी का रिटर्न मिला। यही वजह है कि 1,000 रुपये की मंथली SIP जैसे छोटे निवेश ने समय के साथ करोड़ों का आकार ले लिया।

₹1,000 मंथली SIP से बना ₹2.5 करोड़

इस मिडकैप फंड ने SIP निवेशकों को शानदार रिटर्न दिए हैं, जहां इसका सालाना SIP रिटर्न 22.29 फीसदी रहा है। करीब तीन दशकों के अपने मजबूत ट्रैक रिकॉर्ड में इस स्कीम ने निवेशकों की छोटी बचत को बड़ी संपत्ति में बदल दिया है।

अगर किसी निवेशक ने शुरुआत से हर महीने सिर्फ 1,000 रुपये की SIP की होती, तो आज उसकी निवेश राशि बढ़कर 2.5 करोड़ रुपये से ज्यादा हो जाती। खास बात यह है कि इस दौरान कुल निवेश सिर्फ 3.6 लाख रुपये ही होता, जो लंबे समय में कंपाउंडिंग की ताकत को साफ दिखाता है।

फंड का SIP प्रदर्शन

लॉन्च के बाद से SIP रिटर्न- 22.29% सालाना

मंथली SIP अमाउंट- 1,000 रुपये

30 साल में कुल SIP निवेश- 3.6 लाख रुपये

30 साल बाद SIP निवेश की कुल वैल्यू- 2,50,69,754 रुपये

Also Read: HDFC Defence Fund में SIP और STP पर ₹25,000 की लिमिट, निवेशकों के लिए क्या मायने?

लम्प सम निवेश 386 गुना बढ़ा

इस फंड ने लम्प सम निवेशकों की दौलत में भी धमाकेदार इजाफा किया है। फंड ने अपनी शुरुात से अब तक 21.96 फीसदी का सालाना रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस फंड की शुरुआत से इसमें 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो आज उनका पैसा करीब 386 गुना बढ़कर 3.85 करोड़ रुपये ज्यादा हो गया होता।

फंड का लम्‍प सम प्रदर्शन

लॉन्च डेट– 8 अक्टूबर 1995

लॉन्च के बाद से रिटर्न- 21.96% सालाना

एकमुश्त निवेश-1 लाख रुपये

30 साल बाद निवेश की वैल्‍यू- 3,85,94,238 रुपये

(स्रोत: वैल्यू रिसर्च, रिटर्न 4 मई 2026 की NAV पर आधारित)

Also Read: Axis MF ने उतारा निफ्टी कैपिटल मार्केट्स इंडेक्स फंड, ₹100 से निवेश शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?

Nippon India Growth Mid Cap Fund की डिटेल

निप्पॉन इंडिया ग्रोथ मिड कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जो मुख्य रुप से मिड कैप कंपनियों में निवेश करती है। इस फंड में निवेशक मिनिमम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में SIP करने की भी सुविधा है। SIP के लिए भी मिनिमम निवेश 100 रुपये है। इस फंड का बेंचमार्क NIFTY Midcap 150 TRI है।

30 अप्रैल 2026 तक, इस फंड के रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 1.54% और डायरेक्ट प्लान का 0.81% है। इस फंड के डायरेक्ट प्लान को 1 जनवरी 2013 को लॉन्च किया गया था।

फंड में कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। हालांकि, 30 दिनों के भीतर रिडेम्पशन (निकासी) पर 1% का शुल्क लिया जाएगा। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम (Very High Risk) की कैटेगरी में रखा गया है। रूपेश पटेल इस स्कीम के फंड मैनेजर है।

कहां लगाया है पैसा?

फंड ने अपने कुल एसेट का एक बड़ा हिस्सा इक्विटी में लगा हुआ है, जो करीब 98.73% है। डेट में निवेश बहुत कम है, सिर्फ 0.01%। वहीं, करीब 1.26% हिस्सा कैश और कैश इक्विवेलेंट में रखा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर नकदी बनी रहे।

चूकिं यह एक मिडकैप फंड है, इसलिए इसके पोर्टफोलियो में मिडकैप शेयरों का सबसे बड़ा हिस्सा है, जो लगभग 69.56% है। इसके अलावा, 20.24% निवेश लार्जकैप में और 10.20% स्मॉलकैप शेयरों में किया गया है। औसत मार्केट कैप की बात करें तो यह करीब ₹64,438 करोड़ है, जो इस पोर्टफोलियो के मिडकैप झुकाव को दर्शाता है।

Also Read: म्युचुअल फंड में बदलता ट्रेंड, एग्जिट लोड घटाकर निवेशकों को लुभा रहे फंड हाउस

किस सेक्टर पर लगाया है दांव?

इस फंड ने सबसे बड़ा दांव फाइनेंशियल सेक्टर पर लगाया है, जहां करीब 27.11% निवेश किया गया है। इसके बाद इंडस्ट्रियल्स में 18.55% और कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी सेक्टर में 15.85% हिस्सा है। हेल्थकेयर में 11.36% निवेश किया गया है, जबकि टेक्नोलॉजी में 7.40% और एनर्जी व यूटिलिटीज में 7.17% हिस्सेदारी है।

मटेरियल्स सेक्टर में 4.98% और कंज्यूमर स्टेपल्स में 4.57% निवेश है। वहीं, रियल एस्टेट में 1.06% और डायवर्सिफाइड कैटेगरी में 0.68% का छोटा हिस्सा रखा गया है। कुल मिलाकर, फंड ने अलग-अलग सेक्टर्स में संतुलित तरीके से निवेश किया है, लेकिन फोकस ज्यादा फाइनेंशियल और इंडस्ट्रियल सेक्टर पर है।

सेक्टर फंड (%)
फाइनेंशियल 27.11%
इंडस्ट्रियल्स 18.55%
कंज्यूमर डिस्क्रेशनरी 15.85%
हेल्थकेयर 11.36%
टेक्नोलॉजी 7.40%
एनर्जी और यूटिलिटीज 7.17%
मटेरियल्स 4.98%
कंज्यूमर स्टेपल्स 4.57%
रियल एस्टेट 1.06%
डायवर्सिफाइड 0.68%

फंड की टॉप-10 होल्डिंग

कंपनी का नाम होल्डिंग (%)
बीएसई 3.58%
फोर्टिस हेल्थकेयर 2.71%
फेडरल बैंक 2.68%
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.34%
भारत फोर्ज 2.30%
वोल्टास 2.22%
आईसीआईसीआई बैंक 2.13%
पावर फाइनेंस 2.12%
परसिस्टेंट सिस्टम्स 2.02%
इंडस टावर्स 1.90%

Advertisement
First Published - May 5, 2026 | 6:40 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement