facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Fund: इक्विटी और हाइब्रिड फंडों में छोटे शहरों से खूब आया निवेश, डेट फंड्स को कम तरजीह

Advertisement

इक्रा एनालिटिक्स के विश्लेषण के अनुसार बी-30 परिसंपत्तियों का 76 फीसदी इक्विटी फंडों में निवेश किया जाता है जबकि 9 फीसदी हाइब्रिड योजनाओं में।

Last Updated- June 30, 2025 | 10:16 PM IST
Mutual Fund

शीर्ष 30 शहरों (जिन्हें बी-30 कहा जाता है) से इतर के क्षेत्रों से निवेश मुख्य रूप से म्युचुअल फंडों के इक्विटी और हाइब्रिड फंडों में हो रहे हैं। इक्रा एनालिटिक्स के विश्लेषण के अनुसार बी-30 परिसंपत्तियों का 76 फीसदी इक्विटी फंडों में निवेश किया जाता है जबकि 9 फीसदी हाइब्रिड योजनाओं में। इन क्षेत्रों में कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) में डेट फंडों का हिस्सा सिर्फ 12 फीसदी है।

इसके विपरीत, 30 शीर्ष शहरों (टी-30) में संस्थागत निवेशकों की मौजूदगी के कारण निवेश पैटर्न में काफी अंतर है। इन निवेशकों के पास टी-30 एयूएम का खासा हिस्सा है जिससे डेट फंडों में 31 फीसदी आवंटन होता है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के आंकड़ों के अनुसार मई 2025 तक इक्विटी फंडों का टी-30 की एयूएम में 49 फीसदी हिस्सा था।

बी-30 की उच्च वृद्धि दर के बावजूद संस्थागत निवेशकों की मौजूदगी से समग्र एयूएम में टी-30 का हिस्सा ज्यादा है। मई 2025 में म्युचुअल फंड उद्योग की लगभग 18 फीसदी संपत्ति बी-30 शहरों से सृजित हुई। बी-30 स्थानों की संपत्ति अप्रैल 2025 में 12.66 लाख करोड़ रुपये से बढ़कर मई 2025 में 13.28 लाख करोड़ रुपये हो गई। यह मासिक आधार पर 5 फीसदी की वृद्धि है। सालाना आधार पर यह आंकड़ा 27 फीसदी बढ़ा। इस बीच, मई 2025 में टी-30 की संपत्ति सालाना आधार पर 22 फीसदी बढ़ी।

Advertisement
First Published - June 30, 2025 | 10:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement