facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Funds: SIP के जरिये हो रहा धुआंधार निवेश, FY23 में 25 फीसदी का इजाफा

Advertisement
Last Updated- April 19, 2023 | 4:36 PM IST
SIP

म्यूचुअल फंड उद्योग (Mutual Funds Industry) में सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के माध्यम से निवेश वित्त वर्ष 2022-23 में 25 फीसदी की वृद्धि के साथ 1.56 लाख करोड़ रुपये हो गया।

इससे पता चलता है कि बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद SIP पर खुदरा निवेशकों (Retail Investors) का भरोसा बना हुआ है।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (Amfi) के आंकड़ों के अनुसार, वित्त वर्ष 2021-22 में SIP के माध्यम से 1.24 लाख करोड़ रुपये जबकि 2020-21 में 96,080 करोड़ रुपये जुटाए गए।

Also Read: कमजोर प्रतिफल के बीच इ​क्विटी फंडों में फ्लो दमदार

म्यूचुअल फंड में SIP के माध्यम से संग्रह (Collection) पिछले सात वर्ष में तीन गुना हो गया है। वित्त वर्ष 2016-17 में यह 43,921 करोड़ रुपये था।

इसके साथ ही मासिक आधार पर SIP में प्रवाह मार्च, 2022 के 12,328 करोड़ रुपये से मार्च, 2023 में 14,276 करोड़ रुपये के शीर्ष स्तर पर पहुंच गया। यह 16 फीसदी की वृद्धि को दर्शाता है। वित्त वर्ष के दौरान मासिक आधार पर औसतन एसआईपी प्रवाह (SIP inflows) करीब 13,000 करोड़ रुपये रहा।

Advertisement
First Published - April 19, 2023 | 4:36 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement