facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड की मजबूत गति जारी, अगस्त में 3% बढ़ा निवेश

Advertisement

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में समीक्षाधीन महीने में 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 1.9 लाख करोड़ रुपये था।

Last Updated- September 10, 2024 | 4:06 PM IST
Mutual Fund

Mutual Fund: इक्विटी म्यूचुअल फंड ने अगस्त में भी अपनी मजबूत गति जारी रखी और थीम आधारित योजनाओं से मिले मजबूत योगदान से इनमें 38,239 करोड़ रुपये का निवेश हुआ।

एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में दर्ज 37,113 करोड़ रुपये के नेट फ्लो से यह तीन प्रतिशत अधिक रहा। लगातार 42 महीने से इक्विटी कोषों में नेट फ्लो जारी है।

कोटक महिंद्रा एएमसी के राष्ट्रीय प्रमुख (बिक्री, विपणन तथा डिजिटल व्यापार) मनीष मेहता ने कहा, ‘‘ एसआईपी (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) और एनएफओ (नई कोष पेशकश) के प्रवाह के साथ शुद्ध प्रवाह उत्साहजनक बना हुआ है। एनएफओ के कारण योजनाओं की क्षेत्रीय/विषयगत श्रेणी में मजबूत प्रवाह देखा गया। एनएफओ निवेशकों के लिए म्यूचुअल फंड में एकमुश्त राशि आवंटन करने का पसंदीदा मार्ग प्रतीत होता है क्योंकि योजनाओं में निर्धारित समय अवधि में निवेश के लिए लचीलापन होता है।’’

कुल मिलाकर, म्यूचुअल फंड उद्योग में समीक्षाधीन महीने में 1.08 लाख करोड़ रुपये का निवेश आया, जबकि जुलाई में यह आंकड़ा 1.9 लाख करोड़ रुपये था। इन निवेश के साथ उद्योग के प्रबंधन के तहत शुद्ध परिसंपत्तियां (AUM) अगस्त के अंत में बढ़कर 66.7 लाख करोड़ रुपये के सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गईं, जो जुलाई के अंत में 65 लाख करोड़ रुपये थीं।

समीक्षाधीन महीने में इक्विटी स्कीम, सेक्टर या थीमैटिक फंड ने सबसे ज्यादा 18,117 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश आकर्षित किया। हालांकि, इस खंड में निवेश जुलाई के 18,386 करोड़ रुपये और जून के 22,352 करोड़ रुपये की तुलना में कम रहा।

अगस्त में ऋण-उन्मुख योजनाओं में 45,169 करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश हुआ, जो पिछले महीने के 1.2 लाख करोड़ रुपये से 62 प्रतिशत कम है।

Advertisement
First Published - September 10, 2024 | 4:05 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement