facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

संदिग्ध टेलीग्राम ग्रुपों पर कार्रवाई करें फंड: SEBI

Advertisement
Last Updated- December 10, 2022 | 3:53 PM IST
Aeroflex Industries IPO approved by SEBI

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने म्युचुअल फंडों से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों की नियमित निगरानी करने को कहा है। सेबी ने निवेशकों को लुभाने के लिए म्युचुअल फंड के नाम का दुरुपयोग करने वाली संस्थाओं के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।

सेबी ने एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया को बुधवार को लिखे एक पत्र में कहा है कि म्युचुअल फंड सतर्क रहेंगे और उन संस्थाओं या समूहों की पहचान करने के लिए सोशल मीडिया की नियमित निगरानी करेंगे जो खुद को पंजीकृत म्युचुअल फंड के रूप में दिखाते हैं या निवेशकों को लुभाने के लिए म्युचुअल फंड के नाम का दुरुपयोग करते हैं।

इसी पत्र में कहा गया है कि म्युचुअल फंडों को दुरुपयोग के मामले में प्रेस विज्ञप्ति/सार्वजनिक नोटिस जारी करने, प्राथमिकी दर्ज करने समेत उचित कार्रवाई करनी चाहिए। यह निर्देश एक समाचारपत्र में छपे एक लेख के बाद आया है जिसमें कहा गया था कि टेलीग्राम, फंड हाउस के नाम पर ठगी करने वाले संदिग्ध समूहों से भरा हुआ है।

इनमें सबसे लोकप्रिय पेटीएम डबलिंग म्युचुअल फंड, पेटीएम डबलिंग फंड्स म्युचुअल, टाटा म्युचुअल फंड इन्वेस्टमेंट, बिटकॉइन (म्युचुअल फंड्स) आदि शामिल हैं। सेबी के पत्र के अनुसार इन अकाउंट में से प्रत्येक का उपयोग करने वाले लोगों की संख्या 50,000 से लेकर 90,000 तक है।

Advertisement
First Published - December 9, 2022 | 5:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement