facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata MF का नया SIF: Titanium Equity Long-Short Fund हर बाजार में कैसे देगा कमाई का मौका?

Advertisement

NFO Alert: इस SIF का न्यू फंड ऑफर 27 अप्रैल 2026 को खुलेगा और 11 मई 2026 को बंद होगा

Last Updated- April 27, 2026 | 4:55 PM IST
NFO Alert

NFO Alert: टाटा एसेट मैनेजमेंट ने सोमवार को अपने SIF प्लेटफॉर्म Titanium के तहत अपना दूसरा स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड (SIF) लॉन्च किया। इस फंड का नाम ‘टाइटेनियम इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड’ है। यह फंड इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट कैटेगरी में रखा गया है और इसका मकसद मध्यम से लंबी अवधि में पूंजी में वृद्धि करना है। इसके लिए यह इक्विटी और इक्विटी डेरिवेटिव्स में लॉन्ग (खरीद) और शॉर्ट (बेचने) दोनों पोजीशन को एक्टिव रूप से मैनेज करेगा। फंड बाजार की स्थिति के अनुसार अपनी नेट इक्विटी एक्सपोजर को -25% से 100% के बीच लचीले तरीके से एडजस्ट कर सकता है। इस SIF का न्यू फंड ऑफर (NFO) 27 अप्रैल 2026 को खुलेगा और 11 मई 2026 को बंद होगा।

Titanium Equity Long-Short Fund की डिटेल

फंड का नाम – टाइटेनियम इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड

फंड टाइप – इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट कैटेगरी

NFO ओपन डेट – 27 अप्रैल 2026

NFO क्लोजिंग डेट – 11 मई 2026

मिनिमम निवेश – ₹10 लाख

मिनिमम SIP निवेश – ₹1,000

एग्जिट लोड – अलॉटमेंट की तारीख से 1 महीने की अवधि पूरी होने से पहले रिडेम्पशन/स्विच-आउट करने पर 1% शुल्क लगेगा।

बेंचमार्क – Nifty 500 (TRI)

रिस्क लेवल – बहुत ज्यादा जोखिम (very high risk)

फंड मैनेजर – सूरज नंदा

Also Read: Edelweiss MF ने लॉन्च किया दूसरा SIF, स्मॉल-मिड कैप शेयरों पर फोकस; क्या है इसमे खास?

हर बाजार में कमाई का मौका

टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वरदराजन ने कहा, “SIF फ्रेमवर्क ने म्युचुअल फंड्स और AIF/PMS के बीच एक नया रास्ता बनाया है। इससे हमें टैक्स-एफिशिएंट तरीके से बेहतर और एडवांस निवेश रणनीतियां लाने में मदद मिलती है। टाइटेनियम इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड के जरिए हम अपने SIF प्लेटफॉर्म को और मजबूत बना रहे हैं। अब यह सिर्फ आक्रामक हाइब्रिड फंड नहीं, बल्कि एक लचीला इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड बन गया है, जो हर तरह के बाजार में रिटर्न देने की कोशिश करेगा। यह फंड जरूरत के हिसाब से लॉन्ग या शॉर्ट पोजीशन ले सकता है। बाजार की स्थिति के अनुसार यह आर्बिट्राज जैसी रणनीति भी अपना सकता है। इससे निवेशकों को हर तरह के बाजार में निवेश करने की पूरी लचीलापन मिलती है।

Titanium SIF: क्या होगी इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजी?

टाइटेनियम इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड में इक्विटी को मुख्य आधार रखा गया है और लिस्टेड शेयरों में न्यूनतम 80% ग्रॉस निवेश बनाए रखा जाएगा। फंड अपनी इक्विटी एक्सपोजर को डेरिवेटिव्स के जरिए हेज भी कर सकता है और पोर्टफोलियो वैल्यू के अधिकतम 25% तक अतिरिक्त अनहेज्ड शॉर्ट पोजीशन ले सकता है। SIF नियमों के अनुसार, फंड की कुल ग्रॉस एक्सपोजर को नेट एसेट्स के 100% तक सीमित रखा गया है।

Titanium SIF के फंड मैनेजर सुरज नंदा ने कहा, “पुराने इक्विटी प्रोडक्ट हर बाजार वैल्यूएशन पर नेट इक्विटी को ऊंचा बनाए रखते हैं। टाइटेनियम इक्विटी लॉन्ग-शॉर्ट फंड को बाजार के वैल्यूएशन के अनुसार डायनेमिक इक्विटी एलोकेशन करने के लिए डिजाइन किया गया है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह फंड इक्विटी को मुख्य आधार पर रखेगा, साथ ही हमें लॉन्ग और शॉर्ट पोजीशन के जरिए पॉजिटिव और नेगेटिव दोनों तरह के विचार व्यक्त करने की सुविधा देगा। यह रणनीति जोखिम बढ़ने पर इक्विटी एक्सपोजर को हेज करने या अनुकूल परिस्थितियों में नेट इक्विटी एक्सपोजर को संभवतः 100% तक बढ़ाने की लचीलापन प्रदान करती है। पोर्टफोलियो के 25% तक अनहेज्ड शॉर्ट पोजीशन लेने की अनुमति के साथ, यह फंड बढ़ते और गिरते दोनों तरह के शेयरों में अवसरों को भुनाने का प्रयास करता है।

फंड का फोकस फंडामेंटल, बॉटम-अप स्टॉक सेलेक्शन, अनुशासित जोखिम प्रबंधन और डेरिवेटिव्स के डायनेमिक उपयोग पर रहेगा, ताकि न केवल तेजी के दौर (अपट्रेंड) बल्कि साइडवेज और करेक्शन वाले बाजार में भी बेहतर प्रदर्शन किया जा सके।

Also Read: Small Cap Funds: 10% उछाल के बाद क्या करें निवेशक? बुल रन की शुरुआत या वैल्यूएशन ट्रैप; समझें पूरी तस्वीर

Titanium SIF: किसे करना चाहिए निवेश?

फंड हाउस के मुताबिक, टाइटेनियम SIF प्लेटफॉर्म उन निवेशकों के लिए तैयार किया गया है जो अलग-अलग (डिफरेंशिएटेड) निवेश रणनीतियों की तलाश में हैं और यह समझते हैं कि स्पेशलाइज्ड इन्वेस्टमेंट फंड्स (SIFs) में पारंपरिक म्युचुअल फंड्स की तुलना में कैपिटल लॉस का जोखिम अपेक्षाकृत ज्यादा होता है।

SIFs, सेबी द्वारा रेगुलेटेड होते हैं और इनमें टैक्सेशन म्युचुअल फंड्स के जैसे ही लगता है। इनमें निवेश के लिए न्यूनतम राशि 10 लाख रुपये रखी गई है। ये फंड मुख्य रूप से हाई-नेट-वर्थ निवेशकों को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं, जो ज्यादा बेहतर रिस्क मैनेजमेंट के साथ इनोवेशन की तलाश में रहते हैं।


(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 27, 2026 | 4:55 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement