facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Small Cap Fund: लंपसप निवेश फिर से शुरू; 7 साल में ₹1 लाख के बना चुका है ₹3.66 लाख

Advertisement

बाजार स्थितियों में सुधार और पोर्टफोलियो संतुलन को देखते हुए यह प्रतिबंध हटा लिया गया है

Last Updated- April 07, 2026 | 6:10 PM IST
Mutual Fund

टाटा म्युचुअल फंड (Tata Mutual Fund) ने अपने स्मॉल कैप फंड (Tata Small Cap Fund) में नए निवेश को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। फंड हाउस ने 6 अप्रैल 2026 से इस स्कीम में लंपसम (Lump-sum) और स्विच-इन के जरिए सभी फ्रेश इनफ्लो फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। इससे पहले, स्मॉल-कैप सेगमेंट में लिक्विडिटी और निवेश को बेहतर तरीके से मैनेज करने के लिए कंपनी ने लंपसम निवेश पर अस्थायी रोक लगा दी थी। अब बाजार स्थितियों में सुधार और पोर्टफोलियो संतुलन को देखते हुए यह प्रतिबंध हटा लिया गया है। कंपनी के अनुसार, यह फैसला आगे से लागू होगा और स्कीम इन्फॉर्मेशन डॉक्युमेंट (SID) तथा की इन्फॉर्मेशन मेमोरेंडम (KIM) का हिस्सा रहेगा।

क्यों खोले लंपसम निवेश के दरवाजे?

टाटा एसेट मैनेजमेंट के चीफ बिजनेस ऑफिसर आनंद वरदराजन ने कहा, “सब्सक्रिप्शन दोबारा शुरू करने का हमारा फैसला मौजूदा निवेश अवसरों और मजबूत बैलेंस शीट व टिकाऊ ग्रोथ वाले कारोबारों की पहचान करने की हमारी क्षमता पर भरोसे को दर्शाता है। हालांकि इस कैटेगरी में उतार-चढ़ाव स्वाभाविक है, लेकिन हालिया करेक्शन ने निवेशकों के लिए बेहतर एंट्री पॉइंट पर निवेश करने का मौका दिया है, जिससे लंबी अवधि में बेहतर कंपाउंडिंग की संभावना बनती है।”

Also Read: Flexi Cap Funds पर निवेशक लट्टू, FY26 में झोंके ₹79,159 करोड़; AUM 22% बढ़ा

स्मॉलकैप में करेक्शन, मौके बेहतर

फंड हाउस ने एक बयान में कहा कि हालिया बाजार उतार-चढ़ाव के चलते स्मॉल-कैप शेयरों की कीमतों और उनके वैल्यूएशन प्रीमियम में करेक्शन आया है, जिससे इस सेगमेंट में वैल्यूएशन अब पहले के मुकाबले ज्यादा संतुलित और उचित स्तर पर आ गए हैं। इसके परिणामस्वरूप मजबूत फंडामेंटल वाली कंपनियां अब अपेक्षाकृत बेहतर कीमतों पर उपलब्ध हो रही हैं, जो फंड की बॉटम-अप निवेश रणनीति के अनुरूप है।

इन परिस्थितियों को देखते हुए स्कीम को लंपसम निवेश के लिए फिर से खोला जा रहा है, ताकि लंबी अवधि के निवेश नजरिए वाले निवेशक स्मॉल-कैप सेगमेंट में भागीदारी का अवसर उठा सकें।

5 साल में दिया 20% से ज्यादा रिटर्न

टाटा स्मॉल कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है। इस स्कीम ने 12 नवंबर 2018 को म्युचुअल फंड बाजार में कदम रखा था। फंड ने बाजार में 7 साल 4 महीने का सफर तय कर लिया है। पिछले एक साल में फंड ने 3.01 फीसदी, तीन साल में 15.30 फीसदी और पांच साल में 20.51 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं, अपनी शुरुआत से अब तक इस फंड ने 20.39 फीसदी का रिटर्न दिया है, जबकि इसी दौरान बेंचमार्क इंडेक्स (Nifty Smallcap 250 TRI) ने 17.51 फीसदी का रिटर्न दिया है।

Also Read: Equity, Debt or Hybrid: ग्लोबल उथल-पुथल में म्युचुअल फंड निवेशक कैसे करें निवेश? कहां-कितना लगाएं पैसा

₹10,000 मंथली SIP से बना ₹14 लाख का फंड

फंड हाउस के मुताबिक, अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम की शुरुआत में इस फंड में 1 लाख रुपये का एकमुश्त निवेश किया होता, तो वह रकम आज बढ़कर 3.66 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती। वहीं, अगर शुरुआत से कोई निवेशक हर महीने 10,000 रुपये की SIP करता, तो उसके निवेश की वैल्यू अब बढ़कर 14 लाख रुपये से ज्यादा हो गई होती।

फंड का SIP प्रदर्शन-

लॉन्च के बाद से SIP रिटर्न – 15.01% सालाना

मंथली SIP अमाउंट – 10,000 रुपये

7 साल में कुल SIP निवेश – 8,40,000 रुपये

7 साल बाद SIP निवेश की कुल वैल्यू – 14,33,341 रुपये

फंड का लम्‍प सम प्रदर्शन-

लॉन्च डेट – 12 नवंबर 2018

लॉन्च के बाद से रिटर्न – 20.39% सालाना

एकमुश्त निवेश – 1 लाख रुपये

7 साल बाद निवेश की वैल्‍यू – 3,66,550 रुपये

Also Read: Retirement Funds: सेबी के यू-टर्न के बाद क्या करें निवेशक? पैसा लगाएं या बचें

Tata Small Cap Fund की डिटेल

टाटा स्मॉल कैप फंड एक ओपन-एंडेड इक्विटी फंड है। इस फंड में निवेशक मिनिमम 5,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्कीम में SIP करने की भी सुविधा है। SIP के लिए मिनिमम निवेश 100 रुपये है। इस फंड का बेंचमार्क Nifty Smallcap 250 TRI है। चंद्रप्रकाश पाडियार और जीतेंद्र खत्री इस स्कीम के फंड मैनेजर हैं।

31 मार्च 2026 तक, इस फंड के रेगुलर प्लान का एक्सपेंस रेश्यो 1.68 फीसदी और डायरेक्ट प्लान का 0.40 फीसदी है। 5 अप्रैल 2026 तक फंड का AUM
10085.69 करोड़ रुपये था।

फंड में कोई लॉक-इन पीरियड नहीं है। यदि 30 दिनों के भीतर रिडेम्पशन (निकासी) पर 0.5 फीसदी का एग्जिट लोड फीस लिया जाएगा। रिस्कोमीटर पर इस स्कीम को बहुत ज्यादा जोखिम की कैटेगरी में रखा गया है।


(डिस्क्लेमर: यहां फंड के प्रदर्शन की जानकारी दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है।)

Advertisement
First Published - April 7, 2026 | 6:10 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement