facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

छोटी SIP की पेशकश में तकनीकी बाधा, फंड हाउस की रुचि सीमित: AMFI

Advertisement

नियामक ने हितधारकों के साथ मिलकर छोटे आकार के एसआईपी के लिए एक रियायती लागत संरचना तैयार की है ताकि फंड हाउस ऐसे छोटे आकार वाले निवेश को स्वीकार कर सकें

Last Updated- November 11, 2025 | 10:24 PM IST
SIP

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वेंकट एन चलसानी ने मंगलवार को कहा कि उद्योग द्वारा फरवरी 2025 में शुरू की गई छोटी एसआईपी पहल में तकनीकी मसलों के कारण फंड हाउस की रुचि सीमित रही है।

नियामक ने हितधारकों के साथ मिलकर छोटे आकार के एसआईपी के लिए एक रियायती लागत संरचना तैयार की है ताकि फंड हाउस ऐसे छोटे आकार वाले निवेश को स्वीकार कर सकें। वर्तमान में, कई मध्यम और छोटे आकार के फंड हाउस छोटे आकार वाले एसआईपी की पेशकश नहीं करते हैं।

मौजूदा नियमों के अनुसार, कम लागत सिर्फ पहले तीन फंड हाउसों के लिए उपलब्ध है, जिनके साथ निवेशक छोटी एसआईपी श्रेणी के तहत एसआईपी पंजीकृत करता है। चलसानी के अनुसार, इस प्रणाली की समस्या यह है कि वास्तविक समय में निवेशक के पैन से जुड़े फंड हाउसों की संख्या का पता लगाना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि समस्या सुलझने के बाद फंड हाउस इसे अपनाने में तेज़ी लाएंगे। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं है कि हमने इसे शुरू नहीं किया है, लेकिन तकनीकी समस्या ठीक होने के बाद ही इसमें तेजी आएगी।

Advertisement
First Published - November 11, 2025 | 10:16 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement