facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

नई MF स्कीम बच्चों का भविष्य सुर​क्षित बनाने में करेगी मदद, बड़ौदा बीएनपी पारिबा एएमसी के Children’s Fund में क्या है खास

Advertisement

म्युचुअल फंड की इस नई स्कीम को बच्चों के बेहतर भविष्य या बच्चों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करने में माता-पिता की मदद करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है।

Last Updated- December 05, 2024 | 2:02 PM IST
UTI Multi Cap Fund
Mutual Fund NFO

NFO Alert: एसेट मैनेजमेंट कंपनी बड़ौदा बीएनपी पारिबा म्युचुअल फंड (Baroda BNP Paribas Mutual Fund) ने इ​क्विटी कैटेगरी में नया फ्लैक्सी कैप फंड लॉन्च किया है। म्युचुअल फंड हाउस की नई स्कीम बड़ौदा बीएनपी पारिबा चिल्ड्रेन्स फंड (Baroda BNP Paribas Children’s Fund) एक सॉल्यूशन ओरिएंटेड टारगेट आधारित स्‍कीम है। इसे बच्चों के बेहतर भविष्य या बच्चों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग करने में माता-पिता की मदद करने के लिहाज से डिजाइन किया गया है। यह NFO पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए 6 दिसंबर 2024 को खुल रहा है और 20 दिसंबर 2024 को बंद होगा।

5 साल का लॉक-इन, ₹1,000 मिनिमम निवेश

बीएनपी पारिबा म्युचुअल फंड की इस स्कीम में मिनिमम 1,000 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। इस स्‍कीम के लिए बेंचमार्क इंडेक्स NIFTY 500 TRI है। इसके फंड मैनेजर प्रतीश कृष्णन हैं। इस स्कीम में एकमुश्त और सिस्‍टमैटिक इन्‍वेस्‍टमेंट प्‍लान (SIP) दोनों तरीकों से निवेश किया जा सकता है।

यह ओपन एंडेड, सॉल्यूशन-ओरिएंटेड चाइल्ड स्कीम में 5 साल की लॉक-इन अवधि है। अगर, बच्चा 5 साल के लॉक-इन के पहले 18 साल को हो जाता है तो रिडम्शन किया जा सकेगा। लॉक-इन और सॉल्यूशंस आरिएंटेड होने के चलते यह स्‍कीम निवेशकों को लंबी अवधि तक अपना निवेश बनाए रखने में मदद करती है। इससे निवेशकों को कंपाउंडिंग की ताकत का भी लाभ मिलता है।

एजुकेशन फंड बनाने के लिए अच्छी स्ट्रैटजी

बड़ौदा बीएनपी पारिबा एएमसी के CIO सुरेश सोनी का कहना है कि अनुमानित महंगाई दर पर, आज इंजीनियरिंग डिग्री पर जो 6 लाख रुपये का खर्च आता है, वह 20 साल में 28 लाख रुपये तक पहुंच सकता है। माता-पिता अपने बच्चे के सुरक्षित भविष्य के लिए मंथली 9000 रुपये निवेश कर 20 साल में 1 करोड़ रुपये जमा करने के अपने लक्ष्य हासिल करने के लिए स्टेप-अप ऑप्शन के साथ SIP का तरीका चुनकर लाभ उठा सकते हैं।

इ​क्विटी में स्कीम का 80 फीसदी निवेश

म्युचुअल फंड हाउस के मुताबिक, बड़ौदा बीएनपी पारिबा चिल्ड्रेन्स फंड के कुल नेट एसेट का कम से कम 80 फीसदी इक्विटी और इक्विटी से संबंधित सिक्‍योरिटीज में निवेश होगा। जिसमें बॉटम-अप स्टॉक-पिकिंग अप्रोच के साथ टॉप-डाउन सेक्टोरल फोकस है। निवेश की इस स्ट्रैटजी के साथ यह फंड हर तरह के मार्केट कैप और हर सेक्टर में निवेश करेगा, जिसका लक्ष्य रिस्क मैनेजमेंट करते हुए मै​क्सिमम रिटर्न जेनरेट करना है।

सुरेश सोनी का कहना है कि शिक्षा पर आने वाला खर्च तेजी से बढ़ रहा है। इसलिए बच्चों के लिए फाइनेंशियल प्लानिंग जरूरी हो गया है। शिक्षा लागत में महंगाई दर 11 फीसदी सालाना के करीब है, जो औसत महंगाई दर से लगभग दोगुना है।

(डिस्क्लेमर: यहां NFO की डीटेल दी गई है। ये निवेश की सलाह नहीं है। म्युचुअल फंड में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - December 5, 2024 | 2:01 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement