facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

AUM में टॉप 10 म्यूचुअल फंडों का हिस्सा हुआ कम, एनालिस्ट ने बताई गिरावट की वजह

Advertisement

कोविड के बाद ऐक्टिव इक्विटी योजनाओं ने डेट फंडों की कीमत पर कुल एयूएम में अपनी हिस्सेदारी में मजबूत उछाल दर्ज की है।

Last Updated- January 04, 2024 | 9:35 PM IST
Equirus Wealth's AUM crosses Rs 10,000 crore इक्विरस वेल्थ का AUM 10,000 करोड़ रुपये के पार

देश की 10 अग्रणी फंड कंपनियां धीरे-धीरे छोटी म्युचुअल फंड कंपनियों के हाथों अपना हिस्सा गंवा रही हैं मगर इन दिग्गज म्युचुअल फंडों के पास फिर भी कुल प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (एयूएम) का बड़ा हिस्सा है। पिछले छह साल के तिमाही एयूएम के विश्लेषण से यह जानकारी मिली है।

तीसरी तिमाही में 10 बड़े फंड हाउसों का औसत एयूएम 38.8 लाख करोड़ रुपये था जो उद्योग के कुल एयूएम 49.2 लाख करोड़ रुपये का 79 फीसदी है। इनकी हिस्सेदारी 2019-20 से लगातार घटी है। उस समय उनकी हिस्सेदारी 84 फीसदी हुआ करती थी।

विशेषज्ञों ने कहा कि एयूएम के संकेंद्रण में गिरावट की वजह कुल एयूएम में डेट फंडों की घटती हिस्सेदारी और म्युचुअल फंड कंपनियों की संख्या बढ़ना है।

बड़ी फंड कंपनियों की ऐक्टिव डेट फंडों (ऐेक्टिव इक्विटी फंडों के मुकाबले) पर मजबूत पकड़ है। ऐक्टिव इक्विटी एयूएम में 10 अग्रणी फंड हाउस की हिस्सेदारी करीब 70 फीसदी है। यह जानकारी एएमसी की तरफ से बताए गए तिमाही एयूएम के विश्लेषण से मिली।

कोविड के बाद ऐक्टिव इक्विटी योजनाओं ने डेट फंडों की कीमत पर कुल एयूएम में अपनी हिस्सेदारी में मजबूत उछाल दर्ज की है।

ऐक्टिव इक्विटी फंडों की हिस्सेदारी अब उद्योग के कुल एयूएम में 41 फीसदी है, जो फरवरी 2020 में 28 फीसदी थी। इसके साथ ही ऐक्टिव डेट फंडों की हिस्सदारी 45 फीसदी से घटकर 28 फीसदी रह गई। यह जानकारी उद्योग निकाय एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया के आंकड़ों से मिली।

कुल मिलाकर वित्त वर्ष 2024 की तीसरी तिमाही में म्युचुअल फंडों का औसत एयूएम 49.3 लाख करोड़ रुपये रहा, जो पिछली तिमाही से करीब 5 फीसदी ज्यादा है। यह लगातार छठी तिमाही है जब एयूएम में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।

वित्त वर्ष 2023 की तीसरी तिमाही के मुकाबले एयूएम में 22 फीसदी की उछाल आई है। यह मोटे तौर पर इक्विटी बाजार के उछाल और इक्विटी योजनाओं में बढ़ते निवेश के कारण है, खास तौर से सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिये।

10 अग्रणी परिसंपत्ति प्रबंधन कंपनियों (एएमसी) में निप्पॉन इंडिया एमएफ ने क्रमिक आधार पर तीसरी तिमाही में एयूएम में सबसे ज्यादा 7.7 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की, जिसके बाद मिरे ऐसेट एमएफ का स्थान रहा।

एसबीआई एमएफ, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल एमएफ और एचडीएफसी एमएएफ तीन अग्रणी फंड हाउस बने हुए हैं और तीनों 5-5 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की परिसंपत्तियों का प्रबंधन करते हैं।

Advertisement
First Published - January 4, 2024 | 9:35 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement