facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Flexi Cap Funds पर लट्टू हो रहे निवेशक, 5 साल में ₹1 लाख के बने ₹3.5 लाख; 25-28% तक मिला रिटर्न

Advertisement

AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने जुलाई में सेक्टोरल फंड्स के बाद सबसे ज्यादा निवेश फ्लेक्सी कैप फंड्स में आया। निवेशकों ने इन फंड्स में 7,654 करोड़ रुपये का निवेश किया।

Last Updated- August 18, 2025 | 5:39 PM IST
Top- 5 Flexi Cap Funds

Top-5 Flexi Cap Funds: शेयर बाजार इस समय टैरिफ वॉर और जिओपॉलिटिकल टेंशन जैसी चुनौतियों के बीच भारी उतार-चढ़ाव का सामना कर रहा है। ऐसे में निवेशकों ने सुरक्षित माने जाने वाले फ्लेक्सी कैप फंड की और रुख किया। AMFI के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने जुलाई में सेक्टोरल फंड्स के बाद सबसे ज्यादा निवेश फ्लेक्सी कैप फंड्स में आया। निवेशकों ने इन फंड्स में 7,654 करोड़ रुपये का निवेश किया। फ्लेक्सी कैप फंड्स की परफॉर्मेंस की बात करें तो इस कैटेगरी के फंड्स ने निवेशकों को लॉन्ग टर्म में तगड़ा रिटर्न मिला है। फ्लेक्सी कैप कैटेगरी के टॉप 5 फंड्स ने बीते 5 साल में 25-28% सालाना रिटर्न दिया है।

5 साल में 3 गुना बढ़ी वेल्थ

एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) के आंकड़ों के मुताबिक, फ्लेक्सी कैप फंड्स की टॉप 5 स्कीम्स में एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड, क्वांट फ्लेक्सी कैप फंड, बैंक ऑफ इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड, जेएम फ्लेक्सी कैप फंड और फ्रैंकलिन इंडिया फ्लेक्सी कैप फंड शामिल हैं। इन फंड्स ने बीते 5 साल में 25-28% का रिटर्न दिया है। इन फंड्स ने बीते 5 साल में निवेशकों की वेल्थ को तीन गुना बढ़ाया है।

Scheme Return on 5 Year (%) Fund Value in lakh
HDFC Flexi Cap Fund 28.48 ₹3.50
Quant Flexi Cap Fund 28.35 ₹3.48
Bank of India Flexi Cap Fund 27.11 ₹3.32
JM Flexicap Fund 26.59 ₹3.25
Franklin India Flexi Cap Fund 25.34 ₹3.09

( सोर्स- AMFI, स्कीम्स का रिटर्न 14 अगस्त 2025 की NAV के आधार पर।)

Also Read: JioBlackRock और Capitalmind के बाद फ्लेक्सी कैप में आ रहा एक और नया फंड, चेक करें डिटेल

उदाहरण से समझते हैं- एचडीएफसी फ्लेक्सी कैप फंड ने बीते पांच साल में 28.48% का सालाना रिटर्न दिया है। अगर किसी निवेशक ने इस स्कीम में पांच साल पहले 1 लाख रुपये का निवेश किया होता, तो आज उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर 3.5 लाख रुपये हो गई होती। हालांकि, निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि म्युचुअल फंड में पिछला रिटर्न कभी भी भविष्य के रिटर्न की गारंटी नहीं होता है और बाजार के उतार-चढ़ाव का असर रिटर्न पर होता है।

फ्लेक्सी कैप फंड क्या है?

फ्लेक्सी कैप फंड्स एक तरह के इक्विटी म्युचुअल फंड हैं, जहां फंड मैनेजर को किसी एक मार्केट कैप (लार्ज, मिड या स्मॉल) तक सीमित नहीं रखा जाता। फंड मैनेजर के पास पूरी आजादी होती है कि वह बदलते बाजार के हिसाब से पोर्टफोलियो को एडजस्ट कर सकते है। यह कैटेगरी निवेशकों के पोर्टफोलियो में शामिल करने के लिए काफी अच्छी है क्योंकि इसमें अलग-अलग मार्केट कैप में निवेश की फ्लेक्सिबिलिटी होती है।


(डिस्‍क्‍लेमर: यहां फंड्स के परफॉर्मेंस की डीटेल दी गई है। म्युचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। यहां निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - August 18, 2025 | 5:32 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement