facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

​वित्त वर्ष 23 में फंडों का AUM 5 प्रतिशत बढ़ा, SBI म्युचुअल फंड की बढ़त में इजाफा

Advertisement
Last Updated- April 07, 2023 | 11:16 PM IST
Equirus Wealth's AUM crosses Rs 10,000 crore इक्विरस वेल्थ का AUM 10,000 करोड़ रुपये के पार

म्युचुअल फंड (MF) उद्योग ने वित्त वर्ष 2022-23 में प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियों (AUM) में सालाना आधार पर पांच प्रतिशत का मामूली इजाफा दर्ज किया है, जिसे सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) के जरिये मजबूत प्रवाह से मदद मिली है। वित्त वर्ष 23 में उद्योग की वृद्धि वित्त वर्ष 22 के मुकाबले काफी कम रही, जब AUM में बाजार की दमदार उछाल के दम पर 20 प्रतिशत से अधिक की उछाल आई और नए निवेश दर्ज किए गए।

एमएफ फंड हाउसों में से SBI MF ने, बड़े आधार के बावजूद अपने एयूएम में उत्साहजनक वृद्धि दर्ज की क्योंकि वे वित्त वर्ष 2023 में 11 प्रतिशत बढ़कर 7.2 लाख करोड़ के स्तर तक पहुंच गए। ICICI Prudential और HDFC जैसे अन्य शीर्ष भागीदारों में चार से छह प्रतिशत के बीच वृद्धि देखी गई। 10,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रबंधन करने वाले फंड हाउसों में Quant MF ने अपने एयूएम में 2.9 गुना वृद्धि की अधिकतम वृद्धि दर्ज की, जो वित्त वर्ष 22 के 6,506 करोड़ से बढ़कर वित्त वर्ष 23 में 18,760 करोड़ रुपये हो गई।

इस फंड हाउस में पिछले दो साल के दौरान असाधारण वृद्धि देखी गई है क्योंकि इसके द्वारा प्रबंधित की जाने वाली परिसंपत्तियों का मूल्य वित्त वर्ष 21 में केवल 720 करोड़ रुपये था।

Advertisement
First Published - April 7, 2023 | 11:15 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement