facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

स्मॉलकैप, मिडकैप या लार्जकैप, कहां लगाएं दांव? विश्लेषकों ने बताया

Advertisement

मार्च से, जिन शेयरों के मिडकैप से लार्जकैप और स्मॉलकैप से मिडकैप में जाने की संभावना थी, उन्होंने अन्य के मुकाबले लगातार अच्छा प्रदर्शन किया

Last Updated- September 04, 2023 | 9:56 PM IST
Lenskart Solutions Stock

पॉलिकैब इंडिया, पावर फाइनैंस कॉरपोरेशन, श्रीराम फाइनैंस और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया घरेलू म्युचुअल फंड उद्योग में मिडकैप से निकलकर लार्जकैप श्रेणी में जगह बनाने के लिए तैयार हैं। उनका बाजार पूंजीकरण (mcap) अब टॉप-100 में शामिल है, जो भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (Sebi) द्वारा निर्धारित लार्जकैप श्रेणी के लिए दायरा है।

जून और दिसंबर की अवधियों के आंकड़े से पता चलता है कि कुल बाजार पूंजीकरण के संदर्भ में 1-100 के बीच शामिल शेयरों को लार्जकैप, जबकि 101 से 250 के बीच के शेयरों को मिडकैप और 251 से ऊपर के शेयरों को स्मॉलकैप श्रेणी में शामिल किया गया है। यह ध्यान रखा जाना चाहिए कि सूची को अंतिम रूप देना अभी भी आरंभिक चरण में है, लेकिन रैंकिंग में प्रमुख स्थान रखने वाले शेयर अक्सर मजबूत प्रदर्शन दर्ज करते हैं।

पेरिस्कोप एनालिटिक्स में न्यूजीलैंड स्थित विश्लेषक ब्रायन फ्रीटास का मानना है, ‘मार्च से, जिन शेयरों के मिडकैप से लार्जकैप और स्मॉलकैप से मिडकैप में जाने की संभावना थी, उन्होंने अन्य के मुकाबले लगातार अच्छा प्रदर्शन किया।’

29 अगस्त के बंद भाव के आधार पर फ्रीटास द्वारा की गई कणना के आधार पर, आठ शेयरों के मिडकैप से लार्जकैप में, जबकि 13 शेयरों के स्मॉलकैप से मिडकैप में जाने की संभावना है। समान संख्या में शेयरों को कमजोरी का सामना करना पड़ेगा, क्योंकि उन्हें लार्जकैप से मिडकैप और मिडकैप से स्मॉलकैप में स्थानांतरित किया जाएगा।

ध्यान देने की बात यह है कि मौजूदा समय में लार्जकैप में शामिल यूपीएल (यूनाइटेड फॉस्फोरस), अदाणी विल्मर, भारतीय रेल खानपान एवं पर्यटन निगम और बॉश शुरुआती आंकड़े के रुझान के आधार पर मिडकैप में जा सकते हैं।

Advertisement
First Published - September 4, 2023 | 9:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement