facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Year Ender 2025: इस साल सीधे शेयर निवेश से पीछे हटे खुदरा निवेशक, म्युचुअल फंड और SIP बनी पहली पसंद

Advertisement

एनएसई की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2025 में अब तक, व्यक्तिगत निवेशक 8,461 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता हैं

Last Updated- December 23, 2025 | 11:06 PM IST
Stock Market

कोविड महामारी के दौर के बाद शेयरों में सीधे निवेश का उत्साह वर्ष 2025 में ठंडा पड़ गया। कैलेंडर वर्ष 2024 में देखी गई रिकॉर्ड खरीदारी के विपरीत, व्यक्तिगत निवेशक इस साल घरेलू शेयर बाजार में शुद्ध बिकवाल बने रहे हैं। नैशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया (एनएसई) की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि 2025 में अब तक, व्यक्तिगत निवेशक 8,461 करोड़ रुपये के शुद्ध विक्रेता हैं। वर्ष 2020 से 2024 के बीच शेयरों में सीधा निवेश बढ़ा था।

व्यक्तिगत निवेशकों द्वारा अपनी सीधी शेयर खरीदारी में कटौती, इक्विटी बाजार की गतिशीलता में बदलाव के साथ मेल खाती है। कैलेंडर वर्ष 2025 बाजार के लिए उथल-पुथल भरा रहा है। शुरुआती कुछ महीनों में बाजार में गिरावट जारी रही जो सितंबर 2024 में शुरू हुई थी, हालांकि बाकी वर्ष में उतार-चढ़ाव के साथ बाजार में सुधार देखा गया।

निफ्टी50 सूचकांक, 2025 में लगभग 11 फीसदी ऊपर चढ़ने के बावजूद, सितंबर 2024 के स्तर पर बना हुआ है। शेयर बाजार में सितंबर 2024 के बाद बड़ी गिरावट देखी गई और यह सर्वकालिक उच्च स्तर से काफी नीचे बना हुआ है। विशेषज्ञों का कहना है कि जैसे-जैसे सीधा निवेश अधिक चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है, खुदरा निवेशक अपनी निवेश योग्य अधिशेष राशि का निवेश करने के लिए कुछ दूसरे विकल्पों को तरजीह दे रहे हैं।

आनंद राठी वेल्थ के संयुक्त मुख्य कार्यकारी फिरोज अजीज ने कहा, ‘इस बदलाव (सीधे इक्विटी निवेश का नकारात्मक होना) को आत्मविश्वास की कमी के रूप में नहीं देखा जाना चाहिए, जो स्वस्थ आर्थिक संकेतकों और कॉरपोरेट जगत की आमदनी में सुधार के बल पर मजबूत बनी हुई है।’

वर्ष 2025 में म्युचुअल फंड में निवेश, खासतौर पर व्यवस्थित निवेश योजनाओं (एसआईपी) के माध्यम से तेज बनी हुई है। एसआईपी में नवंबर, 2025 तक पूंजी प्रवाह 3.04 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर था, जो वर्ष 2024 में 2.69 लाख करोड़ रुपये के प्रवाह से काफी अधिक है।

एनएसई की रिपोर्ट के अनुसार, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2025 में इक्विटी बाजार में 7.6 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया है, जो 2024 में 5.3 लाख करोड़ रुपये के निवेश से काफी अधिक है। इस साल 30 नवंबर तक म्युचुअल फंड की शुद्ध इक्विटी खरीद, 4.6 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर थी।

इक्विनॉमिक्स के संस्थापक जी चोकालिंगम ने कहा, ‘वर्ष 2024 ने खुदरा निवेशकों, विशेष रूप से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों के लिए शानदार रिटर्न दिया। वहीं इस साल मुनाफावसूली हुई। आईपीओ बाजार में तेजी दिखी और सोने में तेजी आई। ऐसे में बहुत सारा पैसा सेकंडरी बाजार से इन निवेश विकल्पों में चला गया।’ सीधे निवेश में गिरावट का रुझान डीमैट खाते खुलने की दर में भी दिखा। पहले 11 महीनों में, डीमैट खातों में 2.8 करोड़ की वृद्धि हुई जबकि 2024 में 4.6 करोड़ खाते खुले थे।

Advertisement
First Published - December 23, 2025 | 10:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement