facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Zerodha के इस म्युचुअल फंड से अब मिनटों में निकाल सकेंगे पैसा, शुरू हुई 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधा

Advertisement

खास बात यह है कि यह सुविधा वीकेंड और बैंक की छुट्टियों के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी। निकासी ज़ेरोधा फंड हाउस के ऑफिशियल व्हाट्सऐप चैनल के माध्यम से की जा सकती है

Last Updated- January 23, 2026 | 3:34 PM IST
Passive Mutual Fund

ज़ेरोधा फंड हाउस (Zerodha Fund House) ने निवेशकों की सुविधा बढ़ाते हुए ज़ेरोधा ओवरनाइट फंड (Zerodha Overnight Fund) में 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल की सुविधा शुरू की है। इस नई व्यवस्था के तहत निवेशक अब मिनटों के भीतर अपना पैसा निकाल सकेंगे। खास बात यह है कि यह सुविधा वीकेंड और बैंक की छुट्टियों के दिनों में भी उपलब्ध रहेगी।

ज़ेरोधा ओवरनाइट फंड एक कम जोखिम वाला म्युचुअल फंड है, जो मुख्य रूप से 1 दिन की मैच्योरिटी वाली सरकारी गारंटी प्राप्त प्रतिभूतियों (securities) में निवेश करता है। यह स्कीम शॉर्ट टर्म फंड मैनेजमेंट के लिए तैयार की गई है, जिसमें ब्याज दर और क्रेडिट जोखिम अन्य फंड्स की तुलना में कम रहता है।

1 दिन में कितना निकाल सकेंगे पैसा?

24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल सुविधा के तहत स्टेटमेंट ऑफ अकाउंट (नॉन-डीमैट) मोड में यूनिट रखने वाले निवेशक हर दिन अपने इन्वेस्टमेंट वैल्यू के 90 फीसदी या अधिकतम 50,000 रुपये (जो भी कम हो) तक की राशि रिडीम कर सकते हैं।

निकासी ज़ेरोधा फंड हाउस के ऑफिशियल व्हाट्सऐप चैनल के माध्यम से की जा सकती है, जिसमें राशि तुरंत निवेशक के रजिस्टर्ड बैंक खाते में जमा हो जाती है।

Also Read: Groww MF ने लॉन्च किया Nifty PSE ETF, ₹500 से सरकारी कंपनियों में निवेश का शानदार मौका!

WhatsApp से कैसे निकलेगा पैसा?

ज़ेरोधा ओवरनाइट फंड में निवेश करने के बाद इंस्टेंट विदड्रॉल का अनुरोध करने के लिए इन स्टेप को फॉलो करना होगा:

  • ज़ेरोधा फंड हाउस के व्हाट्सऐप नंबर (+91-9845335486) पर “Hi” भेजें
  • “Track & Invest” विकल्प पर टैप करें
  • होम पेज पर “24×7 Instant Withdrawal” विकल्प चुनें
  • अनुमति प्राप्त निकासी सीमा से कम राशि दर्ज करें और आगे बढ़ें
  • अपने रजिस्टर्ड मोबाइल/ईमेल पर भेजे गए ओटीपी के जरिए अनुरोध को प्रमाणित करें
  • वेरिफिकेशन पूरा होते ही कुछ ही मिनटों में राशि ट्रांसफर हो जाएगी।

यह सुविधा केवल नॉन-डीमैट मोड में रखी गई, बिना किसी बंधन (जैसे गिरवी/लॉक आदि) वाली यूनिट्स के लिए उपलब्ध है। फिलहाल यह सुविधा सिर्फ रेजिडेंट व्यक्तिगत निवेशकों के लिए ही उपलब्ध है।

Also Read: Motilal Oswal MF ने उतारा नया फाइनेंशियल सर्विसेज फंड, ₹500 से निवेश शुरू; किसे करना चाहिए निवेश

निवेशकों को मिलेगा बड़ा फायदा

ज़ेरोधा फंड हाउस के सीईओ विशाल जैन ने कहा, “ओवरनाइट फंड का इस्तेमाल आमतौर पर कम समय के लिए अतिरिक्त पैसे को रखने के लिए किया जाता है और ऐसे में इन फंड्स तक समय पर पहुंच निवेशकों के लिए बेहद अहम होती है। 24×7 इंस्टेंट विदड्रॉल की सुविधा म्युचुअल फंड्स को रोजमर्रा की नकदी जरूरतों के लिए इस्तेमाल करना आसान बनाती है, साथ ही ओवरनाइट फंड की सरलता भी बनी रहती है।”

दैनिक निकासी सीमा हर दिन रीसेट हो जाती है, जिससे निवेशक अपनी अल्पकालिक नकदी जरूरतों को समय-समय पर पूरा कर सकते हैं, जबकि सामान्य रिडेम्पशन तय प्रक्रिया के अनुसार जारी रहते हैं।

बिना किसी एग्जिट लोड और कम न्यूनतम निवेश राशि के साथ यह फंड सेविंग्स अकाउंट में पड़े बेकार पड़े कैश को मैनेज करने के लिए निवेशकों को बेहतर लचीलापन प्रदान करता है।

Advertisement
First Published - January 23, 2026 | 3:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement