facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

माधवी पुरी बुच की चुप्पी पर हिंडनबर्ग ने उठाए सवाल

Advertisement

यह बयान देश की विपक्षी पार्टी-कांग्रेस के हालिया आरोपों के बाद आया है, जिसमें बुच और उनके पति पर निजी कंपनियों से अतिरिक्त फंड प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है।

Last Updated- September 11, 2024 | 11:06 PM IST
Gone are the days of the gray market! Preparation to start trading in IPO before listing: SEBI ग्रे मार्केट के लद गए दिन! लिस्टिंग से पहले IPO में ट्रेडिंग शुरू करने की तैयारी: SEBI

अमेरिकी शॉर्ट सेलर हिंडनबर्ग रिसर्च ने बुधवार को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में सामने आ रहे मसलों पर बाजार नियामक सेबी (SEBI) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच की लंबी चुप्पी पर सवाल उठाए।

यह बयान देश की विपक्षी पार्टी-कांग्रेस के हालिया आरोपों के बाद आया है, जिसमें बुच और उनके पति पर निजी कंपनियों से अतिरिक्त फंड प्राप्त करने का आरोप लगाया गया है।

एक्स पर हिंडनबर्ग ने कहा कि नए आरोप ये हैं कि निजी सलाहकार फर्म (जिसका 99 फीसदी स्वामित्व माधवी पुरी बुच के पास है) ने सेबी की तरफ से विनियमित कई सूचीबद्ध इकाइयों से भुगतान अपने सेबी के पूर्णकालिक सदस्य रहने के दौरान हासिल किया। इन कंपनियों में महिंद्रा ऐंड महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, डॉ. रेड्डीज लैब और पिडिलाइट शामिल हैं।

ये आरोप बुच की भारतीय सलाहकार फर्म पर लागू होते हैं और बुच की सिंगापुर स्थित कंसल्टिंग इकाई की कोई विस्तृत जानकारी अभी तक नहीं मिली है। हिंडनबर्ग ने कहा, बुच ने इन सभी उभरते मसलों पर हफ्तों से पूरी तरह चुप्पी साधी है।

Advertisement
First Published - September 11, 2024 | 10:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement