facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बाजार खुलते ही Paytm के शेयरों ने भरा फर्राटा! RBI के ‘इस’ कदम के बाद लगा 5% का अपर सर्किट

Advertisement

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) जनवरी 2024 में यूपीआई भुगतान के मामले में फोनपे और गूगल पे के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म था।

Last Updated- February 26, 2024 | 10:08 AM IST
Paytm

Paytm Share Price: शेयर बाजार के खुलते ही ऑनलाइन पेमेंट ऐप पेटीएम के शेयरों (Paytm Share) ने फर्राटा भर दिया और इसकी कीमत 5 प्रतिशत के अपर सर्किट पर लगने के साथ लॉक हो गई।

बता दें कि पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) 15 मार्च से बंद होना है मगर भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने कुछ और उपायों की घोषणा की ताकि बैंक बंद होने के बाद लोगों को कम से कम परेशानी हो।

दूसरे बैंकों में जाएगा Paytm का UPI हैंडल

आरबीआई ने कहा है कि पेटीएम के यूपीआई हैंडल यानी @paytm (भुगतान के लिए वर्चुअल एड्रेस या वीपीए) को पेटीएम पेमेंट्स बैंक के बजाय कुछ चुने हुए बैंकों को सौंप दिया जाएगा ताकि सेवाओं में किसी तरह की दिक्कत नहीं आए।

रिजर्व बैंक ने भारतीय राष्ट्रीय भुगतान निगम (NPCI) से कहा है कि वह इस बारे में पेटीएम की मूल कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के अनुरोध पर विचार करे।

वन 97 का थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर बनाने का अनुरोध

वन 97 ने भी अनुरोध किया है कि यूपीआई चैनल के लिए उसे थर्ड पार्टी ऐप्लिकेशन प्रोवाइडर (TPAP) बना दिया जाए ताकि पेटीएम ऐप पर यूपीआई की सर्विसेज चलती रहे।

अगर मंजूरी मिल जाती है, तो यह पेटीएम को यूपीआई के जरिये पेमेंट जारी रखने की अनुमति देगा, लेकिन ऐप को समर्थन देने के लिए नए बैंकों के एक समूह की आवश्यकता होगी।

आरबीआई (RBI) ने शुक्रवार को कहा कि एनपीसीआई को बड़ी वॉल्यूम में यूपीआई भुगतान संसाधित करने की क्षमता वाले चार से पांच बैंकों को पेटीएम के सेवा प्रदाता के रूप में कार्य करने की सुविधा देनी चाहिए।

फोनपे और गूगल पे के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म पेटीएम पेमेंट्स बैंक

पेटीएम पेमेंट्स बैंक (Paytm Payments Bank) जनवरी 2024 में यूपीआई भुगतान के मामले में फोनपे और गूगल पे के बाद तीसरा सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म था। जनवरी में इस प्लेटफॉर्म के जरिये 1.92 लाख करोड़ रुपये के कुल 157 करोड़ लेनदेन हुए।

पेटीएम पेमेंट्स बैंक की बाजार हिस्सेदारी करीब 15 फीसदी है, जबकि 80 फीसदी यूपीआई लेनदेन फोनपे और गूगल पे पर ही होते हैं।

इस बीच, पेटीएम की पेरेंट कंपनी वन 97 कम्युनिकेशंस के शेयर (One 97 Communications Shares) बीएसई पर 5 प्रतिशत के अपर सर्किट के साथ 427.95 रुपये पर थे।

Advertisement
First Published - February 26, 2024 | 10:08 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement