facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

PE Investment: घरेलू कंपनियों में निजी इक्विटी निवेश 2022 में 42 फीसदी घटा

Advertisement
Last Updated- January 10, 2023 | 6:23 PM IST
Indian Rupee vs US Dollar today
Shutter Stock

घरेलू कंपनियों में निजी इक्विटी निवेश (PE Investment) 2022 में सालाना आधार पर 42 फीसदी गिरकर 23.3 अरब डॉलर पर आ गया। उद्योग की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। रिपोर्ट के अनुसार, यह 2019 के बाद सबसे कम पीई निवेश है। उस दौरान निवेश 15.8 अरब डॉलर रहा था।

लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह की इकाई रिफिनिटिव के वरिष्ठ विश्लेषक एलेन टैन के अनुसार, देश में 2021 की तुलना में पिछले साल पीई इक्विटी निवेश 42 फीसदी घटकर 23.3 अरब डॉलर पर आ गया। यह 2019 के 15.8 अरब डॉलर के बाद से सबसे कम निवेश रहा।

रिपोर्ट में यह नहीं बताया गया है कि साल के दौरान कितने निजी इक्विटी सौदे हुए। आंकड़ों के अनुसार, 2022 की दिसंबर तिमाही में पीई निवेश कुल मिलाकर 3.61 अरब डॉलर रहा। यह इससे पिछली तिमाही के 3.93 अरब डॉलर से 8.1 फीसदी कम था, जबकि सालाना आधार पर 67.2 फीसदी नीचे था।

यह भी पढ़ें: Mutual Fund में लोग जमकर लगा रहे पैसा, बीते साल AUM 6 फीसदी बढ़ा

रिपोर्ट के अनुसार, चौथे तिमाही में कुल सौदे इससे पिछली तिमाही के 443 से 24.8 फीसदी घटकर 333 रह गए। 2021 की चौथी तिमाही के 411 की तुलना में सौदों में 19 प्रतिशत की गिरावट आई। टैन ने इसके लिए भू-राजनीतिक तनाव, पश्चिमी अर्थव्यवस्थाओं में ब्याज दरों में बढ़ोतरी तथा मंदी की आशंका को जिम्मेदार ठहराया।

Advertisement
First Published - January 10, 2023 | 5:51 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement