facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Share Market Today: बढ़त के साथ खुले बाजार, सेंसेक्स 60 हजार के नीचे, निफ्टी 17000 के पार

Advertisement
Last Updated- March 28, 2023 | 9:26 AM IST
Share Market

बढ़त पर खुला बाजार
बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई है। सेंसेक्स 174.97 अंक यानी 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 57,828.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 62.25 अंक यानी 0.37% की बढ़त के साथ 17,047.95के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

प्री-ओपनिंग में बाजार सपाट

प्री-ओपनिंग में बाजार की चाल सपाट रहा है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 15.13 अंक यानी 0.03% की बढ़त के साथ 57,668.99 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 20.60 अंक यानी 0.12% की बढ़त के साथ 17,006.30 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

कैसा रहेगा आज का बाजार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी 28 मार्च को ग्लोबल मार्केट से संकेत अच्छे मिल रहे है। एशियाई बाजारों की बात करें को यहां मजबूत शुरुआत हुई है।

SGX NIFTY में चौथाई परसेंट से ज्यादा की तेजी आई है। वहीं US FUTURES भी तेजी पर कारोबार कर रहा है। DOW JONES में करीब 200 अंकों की बढ़त है, वहीं NASDAQ आधा परसेंट गिरा है।

क्रूड कीमतों में 4 परसेंट से ज्यादा का उछाल देखने को मिल रहा है।

कल कैसा था बाजाऱ

यूरोपीय बाजार में उछाल और रिलायंस इंडस्ट्रीज, मारुति तथा एसबीआई के शेयरों में वृद्धि के साथ स्टॉक मार्किट में सोमवार को तेजी दर्ज की गई और बाजार 100 से अधिक अंक चढ़कर बंद हुआ।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 126.76 अंक या 0.22 प्रतिशत चढ़कर 57,653.86 पर बंद हुआ। दिन के दौरान, यह 492.45 अंक या 0.85 प्रतिशत बढ़कर 58,019.55 पर पहुंच गया था।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का एनएसई निफ्टी 40.65 अंक या 0.24 प्रतिशत बढ़कर 17 हजार के करीब 16,985.70 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - March 28, 2023 | 8:46 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement