facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: उतार-चढ़ाव के बीच इन 3 वजहों से गिरा शेयर बाजार, सेंसेक्स 330 अंक टूटा; निफ्टी 23,092 पर बंद

Advertisement

एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे हैवीवेट शेयरों में बिकवाली के चलते बाजार में गिरावट आई।

Last Updated- January 24, 2025 | 4:58 PM IST
Share Market

Closing Bell: वैश्विक बाजारों में मजबूती के बावजूद घरेलू शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन में शुक्रवार (24 जनवरी) को गिरकर बंद हुए। देसी कंपनियों के दिसंबर तिमाही नतीजों को लेकर चिंता की वजह से दोनों प्रमुख इंडेक्स लगातार तीसरे हफ्ते साप्ताहिक गिरावट में बंद हुए। एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली ने भी बाजार को नीचे की तरफ खींचा।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसक्स (BSE Sensex) आज मामूली गिरावट के साथ 76,455 अंक पर खुला। कारोबार के दौरान यह 76,985 अंक के हाईएस्ट और 76,091 अंक के नीचले स्तर तक चला गया था। अंत में सेंसेक्स 329.92 अंक या 0.43% की गिरावट लेकर 76,190.46 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी50 भी आज लाल और हरे निशान में झूलने के बाद 113.15 अंक या 0.49% गिरकर 23,092 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में शुक्रवार को गिरावट की वजह?

1. विदेशी निवेशकों (FIIs) की बिकवाली का सिलसिला लगातार जारी है। विदेशी निवेशकों ने गुरुवार (23 जनवरी) घरेलू बाजारों से 5,462 करोड़ रुपये की इक्विटी बेचीं।

2. देसी कंपनियों के दिसंबर तिमाही के नतीजे उम्मीद से कम रहने की वजह से बाजार के सेंटीमेंट प्रभावित हुए है। इसकी वजह से दोनों प्रमुख इंडेक्स लगातार तीसरी बार हफ्ते साप्ताहिक गिरावट में बंद हुए।

3. एचडीएफसी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और महिंद्रा एंड महिंद्रा जैसे हैवीवेट शेयरों में मुनाफावसूली ने भी बाजार को नीचे की तरफ खींचा।

बाजार के जानकारों का कहना है कि घरेलू निवेशकों को कंपनियों के तिमाही नतीजों से अभी भी उम्मीद की किरण नहीं दिख रही है। कई एनालिस्ट्स ने तीसरी तिमाही के नतीजों को “निराशाजनक” बताया है।

इस हफ्ते निवेशकों को ₹9.19 लाख करोड़ का नुकसान

इस सप्ताह बाजार में आई गिरावट से निवेशकों को 9.19 लाख करोड़ रुपये की चपत लगी है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप शुक्रवार (17 जनवरी) को 428,71,615 करोड़ रुपये था। इस शुक्रवार (24 जनवरी) को यह घटकर 4,19,51,854 करोड़ रुपये रह गया। इस हिसाब से कंपनियों का मार्केट कैप (Mcap) 9.19 लाख करोड़ रुपये घटा है।

गुरुवार को कैसी थी बाजार की चाल?

बीएसई सेंसेक्स ने गुरुवार को एक सीमित दायरे में कारोबार किया और 115 अंकों की बढ़त के साथ 76,520 पर बंद हुआ। वहीं, एनएसई निफ्टी 50 ने 50 अंकों की बढ़त दर्ज की और 23,205 पर कारोबार खत्म किया।

Advertisement
First Published - January 24, 2025 | 3:49 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement