facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

दिग्गज Defence कंपनी ने 150% डिविडेंड का किया ऐलान, शेयरों में उछाल; चेक कर लें रिकॉर्ड डेट

Advertisement

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए 5 मार्च 2025 को बॉर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई थी। बैठक में डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

Last Updated- March 05, 2025 | 1:16 PM IST
dividend

BEL Dividend 2025: भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (बीईएल) ने अपने निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा दिया है। कंपनी ने बुधवार (5 मार्च) को वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 1.50 रुपये प्रति शेयर यानी 150% का अंतरिम डिविडेंड का ऐलान कर दिया। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स ने डिविडेंड के प्रस्ताव को मंजूरी देने के लिए 5 मार्च 2025 को बॉर्ड ऑफ़ डायरेक्टर्स की बैठक बुलाई थी। बैठक में एलिजिबल शेयरहोल्डर्स को डिविडेंड देने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स (Bharat Electronics) ने बुधवार (5 मार्च) को रेगुलटरी फाईलिंग में कहा, ”25 फरवरी, 2025 के हमारे पहले लेटर के क्रम में बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5 मार्च, 2025 को हुई अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ अंतरिम डिविडेंड को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 1 रुपये के फुली पेड अप हर शेयर पर 1.50 रुपये की दर से अंतरिम डिविडेंड दिया जाएगा।”

BEL: कब मिलेगा डिविडेंड?

कंपनी ने कहा, ”सेबी (एलओडीआर) रेगुलेशन, 2015 के विनियम 42 (2) के तहत, बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए इक्विटी शेयरों पर अंतरिम डिविडेंड के भुगतान के लिए रिकॉर्ड डेट 11 मार्च, 2025 तय की है। अंतरिम डिविडेंड का भुगतान घोषणा की तारीख से 30 दिनों के भीतर किया जाएगा।”

डिविडेंड के ऐलान के बाद भारत इलेक्ट्रनिक्स का शेयर 3% तक चढ़ गया। बुधवार को इंट्राडे के दौरान बीईएल के शेयर 2.70 फीसदी की तेजी के साथ 271.80 रुपये पर कारोबार कर रहे थे। शेयर आज 265 रुपये प्रति शेयर के भाव पर ओपन हुए थे। जबकि मंगलवा को यह 264.65 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ था।

BEL Dividend History

पिछले वित्त वर्ष 2023-24 में बीईएल ने 0.70 रुपये के दो अंतरिम डिविडेंड घोषित किए थे। कंपनी ने पिछले साल FY24 के लिए 0.80 रुपये प्रति शेयर का अंतिम डिविडेंड का भी ऐलान किया था।

कैसे रहे भारत इलेक्ट्रॉनिक्स के Q3 नतीजे?

नवरत्न डिफेंस कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) ने वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में धमाकेदार प्रदर्शन किया है। मुनाफे से लेकर टर्नओवर तक हर तरफ कंपनी की जबरदस्त ग्रोथ देखने को मिली है। BEL ने तीसरी तिमाही में 1,316.06 करोड़ रुपये का नेट मुनाफा कमाया है। यह पिछले साल की इसी अवधि में 893.30 करोड़ रुपये से 47.33% ज्यादा है।

भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) का वित्त वर्ष 2024-25 की तीसरी तिमाही में प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 1,754.15 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि में दर्ज 1,172.26 करोड़ रुपये से 49.64% ज्यादा है।

BEL का टर्नओवर वित्त वर्ष 2024-25 की दिसंबर तिमाही में 5,643.25 करोड़ रुपये पहुंच गया, जो पिछले साल के 4,120.10 करोड़ रुपये से 36.97% ज्यादा है।

Advertisement
First Published - March 5, 2025 | 1:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement