facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

रिकॉर्ड बिक्री और मजबूत मांग से आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतर

Advertisement

बोर्ड ने वोल्वो फाइनैंशियल सर्विसेज इंडिया (वीएफएएसआई) में 50 फीसदी इक्विटी खरीदने के लिए 750 करोड़ रुपये तक के निवेश को भी मंजूरी दी है

Last Updated- May 25, 2026 | 11:32 PM IST
Eicher Motors

वित्त वर्ष 2026 की मार्च तिमाही में आयशर मोटर्स के नतीजे अनुमान से बेहतर रहे। उसका राजस्व 6,080 करोड़ रुपये रहा, जो सालाना आधार पर 16.0 फीसदी ज्यादा है, लेकिन तिमाही आधार पर 0.6 फीसदी कम है। सकल मार्जिन 44.4 फीसदी पर स्थिर रहा। कर पश्चात लाभ 11.6 फीसदी बढ़कर 1,520 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

वित्त वर्ष 26 के लिए एकीकृत परिचालन राजस्व 23,410 करोड़ रुपये रहा जबकि परिचालन नकदी प्रवाह (ओसीएफ) 4,800 करोड़ रुपये और मुक्त नकदी प्रवाह (एफसीएफ) 3,540 करोड़ रुपये रहा। वित्त वर्ष 26 की चौथी तिमाही के लिए संयुक्त उद्यम वोल्वो आयशर कमर्शियल व्हीकल (वीईसीवी) ने 8,280 करोड़ रुपये का संयुक्त राजस्व दर्ज किया। भू-राजनीतिक चुनौतियों के बावजूद निर्यात 35.6 फीसदी बढ़ा।

वीईसीवी की एलएमडी (लाइट/मीडियम ड्यूटी) ट्रकों (5-18 टन) में अग्रणी स्थिति है। आयशर एचडीटी (हैवी ड्यूटी ट्रक) की बिक्री में सालाना आधार पर 14.1 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और इसकी बाजार हिस्सेदारी 9.1 फीसदी रही। बोर्ड ने वित्त वर्ष 26 के लिए प्रति शेयर 82 रुपये का अंतिम लाभांश की सिफ़ारिश की है। बोर्ड ने वोल्वो फाइनैंशियल सर्विसेज इंडिया (वीएफएएसआई) में 50 फीसदी इक्विटी खरीदने के लिए 750 करोड़ रुपये तक के निवेश को भी मंजूरी दी है। वीएफएसआई के पास फ़िलहाल 1,810 करोड़ रुपये की प्रबंधनाधीन परिसंपत्तियां हैं।

जनवरी 2026 में कीमतों में औसतन 70 आधार अंकों की बढ़ोतरी और वैल्यू इंजीनियरिंग में सावधानी से कमोडिटी की महंगाई की भरपाई हो गई। अप्रैल 2026 में कीमतों में 175 आधार अंक की और बढ़ोतरी से वित्त वर्ष 27 की पहली तिमाही में कमोडिटी की कीमतों में अनुमानित 3-3.5 फीसदी की बढ़ोतरी की आंशिक भरपाई हो जाएगी। वीईसीवी ने भी अप्रैल 2026 में कीमतों में 2 फीसदी की बढ़ोतरी की।

प्रबंधन को उम्मीद है कि प्रीमियम मोटरसाइकिलों की मांग मजबूत रहेगी। अप्रैल 2026 में मोटरसाइकलों की बिक्री में 37 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। वीईसीवी की वृद्धि भारत की घरेलू अर्थव्यवस्था से जुड़ी है। चुनावों के कारण मैनपावर की कमी, एलपीजी की किल्लत वगैरह से रॉयल एनफील्ड का इन्वेंट्री लेवल कम होकर 7-8 दिन रह गया है। अब धीरे-धीरे डिलिवरी सामान्य हो रही है। आरई अपनी ई-मोटरसाइकिल ‘फ्लाइंग फ्ली’ को अलग-अलग शहरों में लॉन्च करेगी। पहली बार आरई खरीदने वाले ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और उसके एक-तिहाई ग्राहक 25 साल से कम के हैं।

चेय्यार प्लांट के विस्तार से वित्त वर्ष 28 की दूसरी तिमाही तक इसकी क्षमता बढ़कर सालाना 20 लाख वाहन हो जाएगी। आंध्र प्रदेश में 2,500 करोड़ रुपये के निवेश वाली नई यूनिट के लिए कंपनी आंतरिक संसाधनों से धन जुटाएगी। वीईसीवी की मजबूत ऑर्डरबुक है और वह इलेक्ट्रिक बसें लाने की भी तैयारी कर रही है।

भू-राजनीतिक हालात को देखते हुए अगले दो वित्त वर्षों में घरेलू आरई बिक्री निर्यात से ज्यादा रह सकती है। वित्त वर्ष 26-28 के दौरान घरेलू वृद्धि दर 15 फीसदी की सालाना चक्रवृद्धि के आस-पास रह सकती है जबकि निर्यात की दर ऊपरी एक अंक में रह सकती है। आरई ने वित्त वर्ष 26 में 12 लाख से ज्यादा मोटरसाइकलों की बिक्री दर्ज की, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। घरेलू बिक्री में सालाना आधार पर 23 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह 11 लाख गाड़ियों तक पहुंच गई। अंतरराष्ट्रीय बिक्री में सालाना आधार पर 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।

Advertisement
First Published - May 25, 2026 | 11:26 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement