facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Jane Street पर बैन से F&O वॉल्यूम में गिरावट, सोमवार को 26% तक घटा कारोबार

Advertisement

एफऐंडओ वॉल्यूम आमतौर पर मंगलवार और गुरुवार को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचता है क्योंकि उन दिन सेंसक्स और निफ्टी के साप्ताहिक अनुबंधों की एक्सपायरी होती है।

Last Updated- July 07, 2025 | 10:24 PM IST
Share Market

अमेरिका की प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग फर्म जेन स्ट्रीट पर प्रतिबंध का भारत में डेरिवेटिव ट्रेडिंग वॉल्यूम पर असर पड़ रहा है। सोमवार को एनएसई पर वायदा एवं विकल्प (एफऐंडओ) कारोबार 91.4 लाख करोड़ रुपये रहा जो पिछले 12 सोमवार के औसत कारोबार से 26 फीसदी कम है। इसी तरह शुक्रवार का टर्नओवर (जब सेबी की पाबंदी लागू हुई) पिछले 12 शुक्रवार के मुकाबले 9 फीसदी गिर गया।

एफऐंडओ वॉल्यूम आमतौर पर मंगलवार और गुरुवार को सर्वोच्च स्तर पर पहुंचता है क्योंकि उन दिन सेंसक्स और निफ्टी के साप्ताहिक अनुबंधों की एक्सपायरी होती है। विशेषज्ञों ने आगाह किया कि बाजार पर इसके पूरे असर का अनुमान लगाना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन कुछ साप्ताहिक एक्सपायरी से थोड़ी बहुत स्पष्टता मिलेगी। जेन स्ट्रीट जैसी प्रोप्राइटरी ट्रेडिंग फर्म की डेरिवेटिव टर्नओवर में 60 फीसदी हिस्सेदारी है और ऑप्शंस में खासी मौजूदगी के साथ उसकी बाजार हिस्सेदारी करीब 50 फीसदी है।

वॉल्यूम को​ बढ़ाने में प्रोप्राइटरी फर्मों, खासतौर पर जेन स्ट्रीट की अहम भूमिका रही है। ब्रोकिंग उद्योग के अधिकारियों का कहना है कि बाजार में हेराफेरी पर लगाम कसने के लिए नियामक की सख्त जांच से अल्पावधि में ट्रेडिंग गतिविधियों पर और चोट पहुंचा सकती है। उनका मानना है कि लेकिन लंबी अवधि में इससे बाजार बेहतर स्थिति में हो सकता है जहां खुदरा की भागीदारी बढ़ेगी और छोटे निवेशकों की लाभ की संभावना में सुधार होगा।

सितंबर के 537 लाख करोड़ रुपये के सर्वोच्च स्तर से एफऐंडओ का रोजाना का औसत कारोबार इक्विटी में 35 फीसदी घटकर जून में 346 लाख करोड़ रुपये रह गया। इस कारोबार पर सेबी की सख्ती का असर पड़ा जिसने बाजार में हेराफेरी और अत्यधिक सटोरिया गतिविधियों पर लगाम कसी।

Advertisement
First Published - July 7, 2025 | 9:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement