facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Groww Share: Q4 नतीजों के बाद 7% चढ़ा शेयर, IPO प्राइस से 100% ऊपर; अब खरीदने पर होगा फायदा?

Advertisement

Groww Share price: ब्रोकरेज हाउसों के अलग-अलग राय है कि मौजूदा स्तर पर निवेशकों को शेयर खरीदना चाहिए, बेचना चाहिए या होल्ड करना चाहिए।

Last Updated- April 21, 2026 | 1:52 PM IST
Groww

Groww Share Price: स्टॉक ब्रोकर कंपनी बिलियनब्रेन्स गैराज वेंचर्स लिमिटेड (Groww) के शेयर मंगलवार को इंट्रा-डे ट्रेड में 7 प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गए। कंपनी के शेयरों में यह तेजी मार्च तिमाही के नतीजों के बाद देखने को मिली। इसी के साथ ग्रो के शेयरों ने नया ऑल टाइम हाई बना दिया।

मजबूत मार्च तिमाही प्रदर्शन के बाद ब्रोकरेज ग्रो के लॉन्ग टर्म ग्रोथ आउटलुक को लेकर सकारात्मक बने हुए हैं। हालांकि, हाई वैल्यूएशन के कारण ब्रोकरेज हाउसों के बीच इस बात को लेकर अलग-अलग राय है कि मौजूदा स्तर पर निवेशकों को शेयर खरीदना चाहिए, बेचना चाहिए या होल्ड करना चाहिए।

Groww पर ब्रोकरेज की राय

UBS | रेटिंग Neutral| टारगेट प्राइस: ₹210

यूबीएसी के अनुसार, ग्रोव के Q4 नतीजों को ऑपरेटिंग लीवरेज और मार्केट शेयर में बढ़ोतरी से समर्थन मिला। लागत नियंत्रण के कारण विस्तार पर होने वाले खर्च का असर संतुलित रहा, जिससे मार्जिन स्थिर बने रहे। आगे चलकर, मजबूत यूजर एंगेजमेंट और वेल्थ मैनेजमेंट कारोबार कंपनी के लिए अतिरिक्त ग्रोथ का अवसर दे सकते हैं।

Motilal Oswal | रेटिंग: BUY | टारगेट प्राइस: ₹235

मोतीलाल ओसवाल का कहना है कि ग्रोव की मजबूत रेवेन्यू ग्रोथ के पीछे प्रोडक्ट्स को अपनाने वाले यूजर्स की बढ़ती संख्या और बेहतर यूजर एक्टिवेशन है। कंपनी का ब्रोकिंग कारोबार अलग-अलग सेगमेंट में मार्केट शेयर बढ़ा रहा है, जबकि MTF और कमोडिटी जैसे नए प्रोडक्ट्स आगे ग्रोथ को बढ़ावा दे रहे हैं।

ब्रोकरेज ने यह भी कहा कि समृद्ध ग्राहकों (affluent customers) की बढ़ती संख्या वेल्थ मैनेजमेंट के अवसर खोल रही है और फिसडम का अधिग्रहण इसमें अतिरिक्त मजबूती दे रहा है।

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2026- 27 में ब्रोकिंग सेगमेंट में ऑर्डर रन-रेट चौथी तिमाही के स्तर के आसपास बना रह सकता है। इसे मार्केट शेयर में विस्तार का सपोर्ट मिलेगा। MTF, LAS और वेल्थ मैनेजमेंट बिजनेस टॉप-लाइन को और बढ़ावा देंगे। हालांकि, एएमसी और वेल्थ मैनेजमेंट में निवेश और टेक्नोलॉजी क्षमता बढ़ाने के कारण लागत में वृद्धि भी देखने को मिल सकती है।

JM फाइनेंशियल | रेटिंग: SELL| टारगेट प्राइस:₹150

जेएम फाइनेंशियल का मानना है कि एएमसी और फिसडम सेगमेंट में हायरिंग बढ़ने से लागत में इजाफा होगा। कंपनी ने संकेत दिया है कि मार्केटिंग खर्च फिलहाल स्थिर रहेगा, लेकिन राजस्व वृद्धि के साथ यह समान अनुपात में नहीं बढ़ेगा और IPL से जुड़े खर्च चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लागत बढ़ा सकते हैं।

ब्रोकरेज का कहना है कि अगर आय 15 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ती है तो मार्जिन में सुधार हो सकता है, लेकिन वे वित्त वर्ष 2026-27 और वित्त वर्ष 2027- 28 में खर्च में क्रमशः 19 प्रतिशत और 17 प्रतिशत की बढ़त का अनुमान लगाते हैं, ताकि 41 प्रतिशत का रेवेन्यू कम्पाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट हासिल की जा सके।

ब्रोकरेज के मुताबिक, वित्त वर्ष 2025-26 से वित्त वर्ष 2027-28 के बीच ग्रोव की आय में 41 प्रतिशत म्पाउंडिंग एनुअल ग्रोथ रेट की उम्मीद है। यह एंजल वन के 32 प्रतिशत से अधिक है। इसी वजह से कंपनी का वैल्यूएशन एंजल वन के मुकाबले 10 प्रतिशत प्रीमियम पर रखा गया है।

साथ ही, अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026- 27 और वित्त वर्ष 2027- 28 में कंपनी की कुल आय का लगभग 87–86 प्रतिशत हिस्सा ब्रोकिंग और उससे जुड़े सेगमेंट्स (MTF और फ्लोट) से आएगा, जो वित्त वर्ष 2025-26 में 88 प्रतिशत था।

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 1:52 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement