facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

बीमा शेयरों में गिरावट, बैंकिंग-बीमा साझेदारी पर सरकार के बयान से दबाव

Advertisement

जीवन बीमा कंपनियों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई

Last Updated- April 21, 2026 | 10:25 PM IST
Insurance sector

मंगलवार को जीवन बीमा कंपनियों के शेयरों पर दबाव देखने को मिला। इनमें सूचीबद्ध जीवन बीमा कंपनियों में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस और केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई।

यह गिरावट वित्तीय सेवा विभाग के सचिव एम नागराजू द्वारा ईटी नाउ को दिए गए एक साक्षात्कार में की गई टिप्पणियों के बाद हुई। इस साक्षात्कार में उन्होंने कहा था कि बैंकों से अपनी बीमा सहायक कंपनियों के साथ विशेष गठजोड़ से बचने और इसके बजाय तटस्थ रहने को कहा जा रहा है।

एसबीआई लाइफ का शेयर बुधवार को बीएसई पर 3.32 प्रतिशत ​की गिरावट के साथ 1,915 रुपये पर बंद हुआ। यह शेयर दिन के निचले स्तर 1,892.50 रुपये पर पहुंच गया था। अन्य जीवन बीमा कंपनियों में केनरा एचएसबीसी लाइफ इंश्योरेंस 4.36 प्रतिशत गिरकर 143.80 रुपये पर बंद हुआ।

आईसीआईसीआई प्रूडें​शियल का शेयर 1.40 प्रतिशत गिरकर 549.95 रुपये पर बंद हुआ, एलआईसी 0.5 प्रतिशत गिरकर 824.05 रुपये, मैक्स फाइनैं​शियल सर्विसेज 2.32 प्रतिशत गिरकर 1649.75 रुपये पर रहा और एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस मामूली बढ़त के साथ 614.20 रुपये पर रहा।

मैक्वेरी कैपिटल के प्रबंध निदेशक एवं फाइनैंशियल सर्विसे रिसर्च के प्रमुख गणपति ने कहा, ‘एसबीआई लाइफ को अपना लगभग 60 फीसदी से ज्यादा व्यवसाय बैंका चैनल से मिलता है और इसका एक बड़ा हिस्सा एसबीआई से आता है और एसबीआई ओपन आर्किटेक्चर मॉडल को फॉलो नहीं करता है। भारत में अनिवार्य ओपन आर्किटेक्चर जैसा इतना महत्त्वपूर्ण मामला केवल आईआरडीएआई के अधिकार क्षेत्र में ही हो सकता है और आईआरडीएआई को इसमें शामिल पक्षों और नियामक के बीच दो-तरफा बातचीत की प्रक्रिया अपनानी होगी। इसलिए, हमें नहीं लगता कि यह जल्द ही कभी होगा’

एमके के विश्लेषकों के अनुसार, बैंकाएश्योरेंस के खास बने रहने के पीछे एक मजबूत तर्क है। एक विशेष गठजोड़ से बीमा कंपनी के सेल्सपर्सन को बैंक की सभी शाखाओं में मौजूद रहने की जरूरत खत्म हो जाती है, जिससे वितरण लागत कम हो जाती है। दूसरी बात यह कि डेटा इस बात की पुष्टि करता है कि पिछले कुछ साल में एक्सक्लूसिव बैंकाएश्योरेंस में वितरण लागत काफी कम रही है। इससे बीमा कंपनी को किफायती योजनाएं पेश करने में मदद मिलती है।

तीसरा, अपनी सहायक कंपनी के उत्पादों को मूल ब्रांड के नाम से पेश करने से, बिक्री प्रक्रिया में स्वामित्व और देखरेख की भावना अधिक होती है, जिसकी वजह से गलत बिक्री की आशंका काफी कम हो जाती है।

नागराजू ने 19 अगस्त, 2024 को भारत सरकार के वित्त मंत्रालय के वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस) के सचिव के रूप में कार्यभार संभाला था और वे 31 मई, 2026 को सेवानिवृत्त होंगे।

Advertisement
First Published - April 21, 2026 | 10:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement