facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिफ्ट सिटी में स्टॉक एक्सचेंजों पर आसान होगी लि​स्टिंग, वित्त मंत्रालय ने न्यूनतम सीमा घटाकर 10 प्रतिशत किया

Advertisement

विशेषज्ञों का कहना है कि न्यूनतम सीमा घटाए जाने से भारतीय कंपनियों को वै​श्विक पूंजी तक पहुंच बनाने में सहूलियत होगी।

Last Updated- August 29, 2024 | 11:12 PM IST
Gift City

वित्त मंत्रालय ने आज एक अ​धिसूचना जारी कर गिफ्ट सिटी में स्टॉक एक्सचेंजों पर सूचीबद्ध होने के लिए कंपनियों की न्यूनतम आवश्यक सार्वजनिक शेयरधारिता को मौजूदा 25 फीसदी से घटाकर 10 फीसदी कर दिया है। विशेषज्ञों का कहना है कि न्यूनतम सीमा घटाए जाने से भारतीय कंपनियों को वै​श्विक पूंजी तक पहुंच बनाने में सहूलियत होगी। उन्होंने कहा​ कि यह वै​श्विक वित्तीय बाजार में भारत की ​स्थिति मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है।

आ​र्थिक मामलों के विभाग द्वारा जारी अ​धिसूचना के जरिये प्रतिभूति अनुबंध विनियमन नियम (एससीआरआर), 1956 में संशोधन किया गया है। यह संशोधन इंटरनैशनल फाइनैं​​शियल सर्विस सेंटर्स (आईएफएससी) के तहत वै​श्विक मानकों के अनुरूप अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंज पर सूचीबद्ध होने की चाहत रखने वाली भारतीय कंपनियों के लिए सूचीबद्धता जरूरतों को आसान बनाता है।

आ​र्थिक मामलों के विभाग ने एक बयान में कहा, ‘एससीआरआर में किया गया संशोधन इस सीमा को घटाकर तेजी से उभरते और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की कंपनियों एवं स्टार्टअप के लिए वैश्विक पूंजी तक आसान पहुंच सुनि​श्चित होगी। इससे खास तौर पर उन भारतीय कंपनियों को फायदा होगा जो वै​श्विक उड़ान भरना और अन्य बाजारों में अपनी मौजूदगी का विस्तार करना चाहती हैं।’

सरकार ने गिफ्ट-आईएफएससी में कंपनियों को सूचीबद्ध होने में समर्थ बनाने के लिए नियमों को जनवरी में ही अधिसूचित किया था। इंटरनैशनल फाइनैं​​शियल सर्विस सेंटर्स अथॉरिटी (आईएफएससीए) ने अतिरिक्त नियामकीय जरूरतों के लिए मई में जारी परामर्श पत्र पर राय मांगी थी।

एक्वीलॉ की पार्टनर सुहाना इस्लाम मु​र्शिद ने कहा, ‘यह एक स्वागत योग्य कदम है। इसका उद्देश्य गिफ्ट-आईएफएससी के भीतर अंतरराष्ट्रीय एक्सचेंजों पर भारतीय कंपनियों की सूचीबद्धता संबंधी जरूरतों को आसान बनाना है। यह एक महत्त्वपूर्ण संशोधन है जो सूचीबद्धता के लिए अनिवार्य न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता की जरूरत को 25 फसदी से घटाकर 10 फीसदी करता है।’

किंग्स ऐंड अलायंस एलएलपी के मैनेजिंग पार्टनर मोहित चौधरी ने कहा, ‘इसके अलावा विदेशी निवेशकों को भारत में निवेश करने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा कि वे अपनी ​स्थिति को मजबूत कर सकते हैं। इससे देश में विदेशी मुद्रा का प्रवाह बढ़ेगा।’

चौधरी ने कहा कि सार्वजनिक शेयर घटने से आम लोगों के लिए उपलब्ध शेयरों की संख्या कम हो जाएगी। शेयर पर इसके कई तरह के प्रभाव दिख सकते हैं। सूचीबद्धता को आसान बनाने करने के लिए आईएफएससी जल्द ही पात्रता शर्तों, खुलासा संबंधी मानकों, नेटवर्थ जरूरतों, लेखांकन आदि मानकों के लिए अंतिम मानदंड जारी करेगा।

नियामक के एक अ​धिकारी ने कहा, ‘अंतिम मानदंडों को वै​श्विक मानकों के अनुरूप बनाया जाएगा। वे बाजार नियामक सेबी के खुलासा एवं सूचबद्धता मानदंडों एवं जारीकर्ताओं की जरूरतों के भी अनुरूप होंगे।’

आईएफएससीए द्वारा अंतिम दिशानिर्देश इसी सप्ताह जारी होने की उम्मीद है। आईएफएससीए का एक अन्य प्रस्ताव फिलहाल विचाराधीन है जिसके तहत 10 करोड़ डॉलर या इससे कम आकार वाले निर्गम को मंजूरी से छूट देने की बात कही गई है। जून तक तिमाही के दौरान 5 नई मंजूरियों और 22 ​क्लीयरिंग सदस्यों के साथ करीब 80 ब्रोकर-डीलर आईएफएससी में पहले ही पंजीकृत हो चुके हैं।

Advertisement
First Published - August 29, 2024 | 11:00 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement