facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गोल्ड लोन देती है कंपनी, कमजोर बाजार में भी 6% उछला शेयर; ब्रोकरेज ने 34% अपसाइड का दिया टारगेट

Advertisement

NBFC Stock: ब्रोकरेज एनबीएफसी कंपनी के शेयर पर बुलिश दिख रहे हैं। उनका कहना है कि माइक्रोफाइनेंस कारोबार में भी सुधार के संकेत मिले है।

Last Updated- April 30, 2026 | 2:16 PM IST
stocks to buy

NBFC Stock To Buy: एनबीएफसी सेक्टर की कंपनी आइआइएफएल फाइनेंस के शेयर गुरवार (30 अप्रैल) को बाजार में गिरावट के बावजूद 6 फीसदी तक चढ़ गया। कंपनी के शेयरों में यह तेजी तिमाही नतीजों के चलते देखने को मिल रही है। मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेट एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 1,08,180 करोड़ रुपये हो गया। नतीजों के बाद ब्रोकरेज आईआईएफएल फाइनेंस के शेयर पर बुलिश दिख रहे हैं। उनका कहना है कि माइक्रोफाइनेंस कारोबार में भी सुधार के संकेत मिले है।

IIFL Finance Share पर Motilal Oswal: रेटिंग BUY| टारगेट प्राइस: ₹600

मोतीलाल ओसवाल ने आईआईएफएल फाइनेंस (IIFL Finance) पर ‘BUY’ की रेटिंग दी है। ब्रोकरेज ने स्टॉक पर 600 रुपये का टारगेट प्राइस दिया हैं। इस तरह, शेयर पिछले बंद भाव 446 रुपये के मुकाबले 34 प्रतिशत का रिटर्न दे सकता है।

ब्रोकरेज के अनुसार, आईआईएफएल फाइनेंस ने एक मजबूत तिमाही प्रदर्शन किया है। गोल्ड लोन केटेगरी में मजबूत गति देखने को मिली। इसे बेहतर मांग और अनुकूल सोने की कीमतों का समर्थन मिला। माइक्रो फाइनेंस कारोबार में भी सुधार के संकेत दिखे, जहां वृद्धि में तेजी और एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ।

ब्रोकरेज ने कहा कि कुल मिलाकर सभी खंडों में एसेट क्वालिटी बेहतर हुई है और कंपनी द्वारा माइक्रो लैप और पर्सनल लोन जैसे अधिक जोखिम वाले खंडों से बाहर निकलने से तिमाही आधार पर ऋण लागत में कमी आई है।

IIFL Finance Share: कैसे रहे Q4 नतीजे?

आईआईएफएल फाइनेंस का मार्च तिमाही में कंसोलिडेट एयूएम (एसेट अंडर मैनेजमेंट) सालाना आधार पर 38 प्रतिशत बढ़कर 1,08,180 करोड़ रुपये हो गया। प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 623.2 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले वर्ष की समान अवधि के 251.4 करोड़ रुपये से 148 प्रतिशत अधिक है। यह पिछली तिमाही के 501.4 करोड़ रुपये से 24 प्रतिशत बढ़ा है।

एसेट क्वालिटी में सुधार हुआ है। ग्रॉस गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (NPA) घटकर 1.5 प्रतिशत पर आ गईं। यह वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही के 1.5 प्रतिशत से 14 आधार अंक कम है। नेट गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां 0.7 प्रतिशत रहीं, जो पिछली तिमाही के 0.8 प्रतिशत से 2 आधार अंक कम हैं।

 

 

(डिस्क्लमेर: यहां शेयर में सलाह ब्रोकरेज ने दी है। बाजार में निवेश जो​खिमों के अधीन है। निवेश संबंधी फैसला करने से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।)

Advertisement
First Published - April 30, 2026 | 2:03 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement