facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

एफपीआई के लिए सेबी ला सकता है बड़ी राहत

Advertisement

सेबी एफपीआई को एक ही दिन के नकद बाजार सौदों में फंडों की नेटिंग की अनुमति देने पर विचार कर सकता है।

Last Updated- March 20, 2026 | 9:07 AM IST
SEBI
Representational Image

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) अपनी आगामी 23 मार्च बोर्ड बैठक में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के लिए उसी दिन किए गए नकद बाजार लेनदेन में फंडों को नेट करने के लिए ढांचे को मंजूरी दे सकता है। सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस कदम से एफपीआई के लिए तरलता दबाव कम होगा और पूंजी की लागत कम हो सकेगी, खास तौर पर ज्यादा मात्रा वाले कारोबारी सत्रों जैसे इंडेक्स रीबैलेंसिंग दिनों के दौरान।

मंजूरी मिलने के बाद एफपीआई किसी विशेष दिन नकद बाजार में बिक्री से प्राप्त राशि का इस्तेमाल उसी दिन खरीद के लिए कर सकेंगे। लेकिन अगर एफपीआई एक ही दिन या निपटान चक्र में एक ही शेयर को खरीदता और बेचता है तो नेटिंग की अनुमति नहीं भी दी जा सकती है।

मौजूदा समय में एफपीआई को खरीद सौदों के लिए धन उपलब्ध कराने और बिक्री सौदों के लिए प्रतिभूतियां अलग से देने की जरूरत होती है। सभी लेनदेन कस्टोडियन के स्तर पर इकट्ठे होते हैं और एफपीआई को अपने देनदारियों को सकल आधार पर पूरा करना होता है। कस्टोडियन क्लियरिंग कॉरपोरेशन के साथ उनकी डिलिवरी का शुद्ध आधार पर निपटान करते हैं।

मौजूदा परंपरा के तहत एफपीआई को कम से कम एक दिन के लिए कम निवेश से जुड़े रहते हैं और विदेशी मुद्रा में अंतर तथा अल्पकालिक क्रेडिट सुविधा पर निर्भरता के कारण उन्हें अतिरिक्त लागत उठानी पड़ती है। पिछले साल एफपीआई ने नियामक से छूट की मांग की थी। चर्चाओं के बाद सेबी ने इस साल जनवरी में इस मसले पर परामर्श पत्र जारी किया था।

सूत्रों ने कहा कि बाजार नियामक इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (इनविट) और रियल एस्टेट इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट (रीट) के लिए भी कई छूट मंजूर कर सकता है, जिनमें लिक्विड फंड योजनाओं में निवेश शामिल है। सेबी रीट और इनविट को पोर्टफोलियो में विविधता लाने के लिए 10 या उससे अधिक के क्रेडिट जोखिम मूल्य वाली योजनाओं में निवेश की अनुमति दे सकता है, क्योंकि क्रेडिट जोखिम मूल्य 12 की मौजूदा सीमा से निवेश के अवसर सीमित हो जाते हैं।

सेबी नई परियोजनाओं में निवेश के लिए निजी इनविट के मामले में निवेश शर्तों को सार्वजनिक इनविट के अनुरूप भी बना सकता है। इसके अलावा, शेयर ब्रोकर जैसे बाजार बिचौलियों के लिए ‘फिट ऐंड प्रॉपर पर्सन’ मानकों के पालन की प्रक्रिया को भी बोर्ड बैठक में आसान बनाए जाने की संभावना है।

Advertisement
First Published - March 20, 2026 | 9:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement