facebookmetapixel
Advertisement
M&M का EV प्लान! सिर्फ नई कार नहीं, पूरी फैक्ट्री बदल रही कंपनीराज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिका

बीएसई में सेंसेक्स, बैंकेक्स वायदा अनुबंध फिर से शुरू

Advertisement
Last Updated- May 15, 2023 | 9:38 PM IST
BSE

बीएसई ने सोमवार को देश के प्रमुख एक्सचेंज में वायदा कारोबार को बढ़ावा देने के लिए सेंसेक्स और बैंकेक्स वायदा अनुबंधों ( derivative contracts) को फिर से पेश किया। बीएसई ने कहा कि वायदा अनुबंधों की इस पेशकश के तहत वायदा और विकल्पों के लॉट आकार घटे हुए होंगे। इसके अलावा सौदे समाप्त होने के नए चक्र की शुरुआत भी होगी। शेयर बाजार में हेजिंग जोखिम के चलते वायदा कारोबार को अधिक जोखिम और अधिक प्रतिफल वाला वित्तीय साधन माना जाता है।

बीएसई ने 2000 में पहली बार सेंसेक्स-30 विकल्प और वायदा पेश किया था। बीएसई के प्रबंध निदेशक और सीईओ सुंदररमन राममूर्ति ने सोमवार को कहा, ‘हम दो अनुबंधों- सेंसेक्स और बैंकेक्स को फिर से पेश कर रहे हैं। सेंसेक्स प्रसिद्ध बेंचमार्क और भारत की अर्थव्यवस्था का प्रतीक है।’ सेंसेक्स के लिए वायदा और विकल्प का लॉट आकार 15 से घटाकर 10 कर दिया गया है। बैंकेक्स के मामले में लॉट आकार 20 से घटाकर 15 कर दिया गया है।

कल्याण ज्वैलर्स का शुद्ध लाभ घटा :

कल्याण ज्वैलर्स इंडिया लिमिटेड का वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही का एकीकृत शुद्ध लाभ 3.11 फीसदी की गिरावट के साथ 697.99 करोड़ रुपये रह गया, जिसका मुख्य कारण खर्च बढ़ना है। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी ने 720.40 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था। वित्त वर्ष 2022-23 की चौथी तिमाही के दौरान कंपनी की कुल आय बढ़कर 3,396.42 करोड़ रुपये हो गई।

Advertisement
First Published - May 15, 2023 | 9:38 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement