facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Closing Bell: FY27 की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 1186 अंक उछला, निफ्टी 22679 पर बंद; निवेशकों की वेल्थ ₹12.8 लाख करोड़ बढ़ी

Advertisement

Closing Bell: डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध दो या तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। इसका बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा।

Last Updated- April 01, 2026 | 3:55 PM IST
Stock Market

Stock Market Closing Bell, Wednesday, April 1, 2026: एशियाई बाजारों से पॉजिटिव रुख के बीच भारतीय शेयर बाजार नए वित्त वर्ष 2026-27 के पहले दिन यानी बुधवार (1 अप्रैल) को बढ़त के साथ खुले। अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा कि अमेरिका-ईरान युद्ध दो या तीन हफ्तों में समाप्त हो सकता है। इसका बाजार के सेंटीमेंट्स पर पॉजिटिव असर पड़ा। बाजार में हालिया गिरावट के बाद निचले स्तर पर खरीदारी से भी रिकवरी देखने को मिली। इंडेक्स हैवीवेट एचडीएफ़सी बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज और एलएंडटी के शेयरों में तेजी से इंडेक्स को चढ़ने में मदद मिली। हालांकि, कारोबार के अंत में चुनिंदा शेयरों में मुनाफावसूली से बाजार की दिन की बड़ी बढ़त कम हो गई।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 73,762 अंक पर खुला। जबकि सोमवार को यह 71,947 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 73,964 अंक तक चढ़ गया था। अंत में 1186.77 अंक या 1.65 प्रतिशत की बढ़त लेकर 73,134.32 पर बंद हुआ।

इसी तरह, नैशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी-50 (Nifty-50) 22,899 पर खुला। यह सोमवार को 22,331 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान यह 22,941 अंक के हाई लेवल तक गया। लेकिन अंत में 348 अंक या 1.56 फीसदी की बढ़त के साथ 22,679 पर बंद हुआ।

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड में रिसर्च हेड विनोद नायर ने कहा, ”भारतीय शेयर बाजारों ने वित्त वर्ष 2026-27 की शुरुआत मजबूत रुख के साथ की। यह तेजी अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के उन बयानों के बाद आई, जिनमें पश्चिम एशिया संघर्ष के संभावित समाधान के संकेत मिले। इससे निवेशकों की जोखिम लेने की क्षमता में सुधार हुआ।”

उन्होंने कहा, ”सेक्टर के स्तर पर रक्षात्मक क्षेत्रों से चक्रीय क्षेत्रों की ओर रुझान देखा गया। बैंकिंग, केमिकल, मेटल और रियल एस्टेट सेक्टर इस सत्र के प्रमुख बढ़त वाले रहे। हालांकि, ऊंची बॉन्ड यील्ड और दिन के दौरान उतार-चढ़ाव ने तेजी पर कुछ हद तक अंकुश लगाया। इससे बाजार में बढ़त संतुलित रही, बहुत तेज नहीं। सकारात्मक माहौल के बावजूद, आगे चलकर बदलते भू-राजनीतिक हालात के कारण बाजार अचानक उतार-चढ़ाव के प्रति संवेदनशील रह सकते हैं।”

Top Gainers & Losers

सेंसेक्स की कंपनियों में ट्रेंट लिमिटेड और इंडिगो के शेयर 6 प्रतिशत से ज्यादा चढ़कर बंद हुए। अदाणी पोर्ट्स, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एसबीआई, इटरनल, एलएंडटी, एक्सिस बैंक, टाइटन, एशियन पेण्ट, महिंद्रा एन्ड महिंद्रा और बजाज फाइनेंस प्रमुख रूप से लाभ में रहे। दूसरी तरफ, एनटीपीसी, सन फार्मा, पावर ग्रिड, अल्ट्रा सीमेंट और भारती एयरटेल नुकसान में रहने वाले शेयरों में रहे।

ब्रोडर मार्केट ने प्रमुख इंडेक्स से बेहतर प्रदर्शन किया। निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप इंडेक्स क्रमशः 2.24 प्रतिशत और 3.24 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुए। सेक्टर के हिसाब से निफ्टी पीएसयू बैंक में सबसे ज्यादा तेजी देखी गई। निफ्टी केमिकल और निफ्टी मीडिया ने भी बेहतर प्रदर्शन किया। वहीं निफ्टी हेल्थकेयर और निफ्टी फार्मा गिरावट के साथ बंद हुए।

निवेशकों की वेल्थ ₹12.80 लाख करोड़ बढ़ी

शेयर बाजार में बुधवार को आई जोरदार तेजी से निवेशकों की वेल्थ में अच्छा इजाफा हुआ है। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप दोपहर 12:21 बजे 4,24,34,466 करोड़ रुपये पर था। जबकि सोमवार को यह 4,11,55,003 करोड़ रुपये था। इस तरह, निवेशकों की वेल्थ में 12,79,463 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ है।

Global Markets

एशियाई बाजारों में तेजी देखी गई। कोस्पी इंडेक्स सबसे आगे रहा और इसमें 5 प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज हुई। जापान का निक्केई 225 और चीन का सीएसआई 300 क्रमशः 3.9 प्रतिशत और 1.3 प्रतिशत ऊपर कारोबार कर रहे थे।

अमेरिकी शेयर बाजारों में एसएंडपी 500 और डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में क्रमशः 2.5 प्रतिशत और 2.9 प्रतिशत की तेजी आई। नैस्डैक कंपोजिट 3.8 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका में कच्चे तेल का उत्पादन फरवरी 2025 के बाद सबसे ज्यादा घटा है।

यह भी पढ़ें: Stocks To Watch Today: Vedanta से लेकर IndiGo तक बड़े फैसले, जानें किन स्टॉक्स में आज दिखेगा जोरदार एक्शन

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, जनवरी में अमेरिकी कच्चे तेल का उत्पादन 4,10,000 बैरल प्रति दिन घटकर 1.325 करोड़ बैरल प्रति दिन रह गया। एशियाई सेशन में ब्रेंट कच्चे तेल (Brent Crude Oil) की कीमतों में भी तेजी रही। ब्रेंट क्रूड का अप्रैल कॉन्ट्रैक्ट 105.46 डॉलर प्रति बैरल पर चल रहा था, जो पिछले बंद भाव से 1.43 प्रतिशत अधिक है।

Advertisement
First Published - April 1, 2026 | 8:27 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement