facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Buy Today: आज इन तीन शेयरों पर लगाएं दांव, जानें विशेषज्ञ की सलाह

Advertisement

Jigar S Patel ने तीन स्टॉक्स Reliance, SBI Life और Titan में खरीदारी की सिफारिश की है।

Last Updated- January 20, 2025 | 7:52 AM IST
stocks to buy today
Representative image

Stocks To Buy Today: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक में आज यानी सोमवार को निवेश करने का सोच रहे हैं, तो आनंद राठी के सीनियर मैनेजर इक्विटी रिसर्च Jigar S Patel ने तीन स्टॉक्स Reliance, SBI Life और Titan में खरीदारी की सिफारिश की है। इन स्टॉक्स में टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर शानदार अपसाइड पोटेंशियल देखा जा रहा है।

यहां पढ़ें, इन स्टॉक्स में निवेश का सही लेवल, टारगेट प्राइस और स्टॉप-लॉस की जानकारी।

Reliance

रिलायंस ने ₹1230 ज़ोन के पास ट्रिपल बॉटम पैटर्न बनाया है, जो RSI डेली चार्ट पर बुलिश डाइवर्जेंस के साथ दिखाई दे रहा है। यह संकेत देता है कि स्टॉक में ट्रेंड रिवर्सल होने की संभावना है। ट्रेडर्स 1270-1300 रुपये के रेंज में खरीदारी कर सकते हैं, जबकि स्टॉप-लॉस 1225 रुपये (डेली क्लोजिंग बेसिस) पर रखना चाहिए। इस ट्रेड का टारगेट 1400 रुपये रखा गया है। अगर स्टॉक ने क्रिटिकल सपोर्ट लेवल्स को बनाए रखा और बुलिश मोमेंटम जारी रहा, तो इसमें अच्छे अपसाइड की संभावना है।

SBI Life

एसबीआई लाइफ ने हाल ही में 1485 रुपये के पिछले स्विंग हाई को तोड़ा और रीटेस्ट के बाद इस लेवल को बनाए रखा, जो मजबूत सपोर्ट और बुलिश सेंटिमेंट को दर्शाता है। RSI डेली चार्ट पर 60 के ऊपर है, जो पॉजिटिव मोमेंटम और आगे बढ़ने की संभावना को मजबूत करता है। ₹1520-1540 के रेंज में खरीदारी का सुझाव दिया गया है। इस ट्रेड का टारगेट 1650 रुपये है, जबकि स्टॉप-लॉस 1470 रुपये (डेली क्लोजिंग बेसिस) पर रखें। यह सेटअप रिस्क-रिवॉर्ड के लिहाज से फायदेमंद है और मोमेंटम का फायदा उठाने का मौका देता है।

Titan

टाइटन पिछले तीन ट्रेडिंग सेशन्स से ₹3285-3300 के सपोर्ट ज़ोन पर स्थिर बना हुआ है। यह मंथली CPR (सेंट्रल पिवट रेंज) के साथ मेल खा रहा है, जो ट्रेंड रिवर्सल का अहम स्तर है। यहां डोजी और हैमर जैसे कैंडलस्टिक पैटर्न्स बने हैं, जो बायिंग इंटरेस्ट और रिवर्सल का संकेत देते हैं। ₹3350-3370 के रेंज में खरीदारी करने की सलाह दी गई है, जबकि टारगेट 3560 रुपये और स्टॉप-लॉस 3260 रुपये (डेली क्लोजिंग बेसिस) पर रखना चाहिए। यह सेटअप मजबूत टेक्निकल कन्फ्लुएंस के साथ अच्छा रिस्क-रिवॉर्ड देता है।

(डिस्क्लेमर: जिगर एस पटेल आनंद राठी में इक्विटी रिसर्च के सीनियर मैनेजर हैं। यहां दिए गए विचार उनके निजी हैं।)

Advertisement
First Published - January 20, 2025 | 7:13 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement