facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

टाटा पावर का बड़ा लक्ष्य: 15% ऑपरेशन प्रॉफिट और मुंद्रा प्लांट जल्द फिर से शुरू होने की उम्मीद

Advertisement

वित्त वर्ष 2025-30 के दौरान 15 फीसदी परिचालन लाभ हासिल करने के लिए कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-30 के दौरान 24,000-25,000 करोड़ रुपये का सालाना पूंजीगत खर्च निर्धारित किया है

Last Updated- December 25, 2025 | 10:04 PM IST
Tata Power Share Price

टाटा पावर देश में निजी क्षेत्र की सबसे बड़ी एकीकृत यूटिलिटी है और वह निर्माण, ट्रांसमिशन और वितरण की पूरी वैल्यू चेन चलाती है। उसने वृद्धि के बड़े लक्ष्य तय किए हैं। कंपनी घरेलू सोलर (इंजीनियरिंग खरीद और निर्माण या ईपीसी) और मॉड्यूल/सेल निर्माण के जरिये बैकवर्ड इंटीग्रेशन कर रही है और रिन्यूएबल एनर्जी का अपना पोर्टफोलियो बना रही है। कंपनी ने 2021 में अधिग्रहित ओडिशा डिस्कॉम्स को भी फिर से खड़ा किया है। उसके पास हाइड्रो/पीएसपी और ट्रांसमिशन प्रोजेक्ट्स के कई बड़े ऑर्डर हैं।

वित्त वर्ष 2025-30 के दौरान 15 फीसदी परिचालन लाभ हासिल करने के लिए कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-30 के दौरान 24,000-25,000 करोड़ रुपये का सालाना पूंजीगत खर्च निर्धारित किया है। टाटा पावर के 15,000 करोड़ रुपये का सालाना परिचालन नकदी प्रवाह दर्ज किए जाने की संभावना है और उसके पास 1.1 गुना के शुद्ध कर्ज-पूंजी अनुपात के साथ बैलेंस शीट में आवश्यक मजबूती भी है।

मुंद्रा थर्मल प्लांट को लेकर चिंताएं बनी हुई हैं, क्योंकि इसमें कॉस्ट-प्लस आधार पर अस्थायी व्यवस्था के तहत परिचालन बरकरार था। इसे जून, 2025 से आगे नहीं बढ़ाया गया। नतीजे में संयंत्र की सभी पांचों यूनिट बंद पड़ी हैं। कंपनी विद्युत खरीद समझौते (पीपीए) काउंटरपार्टी और राज्य सरकार के साथ दीर्घावधि करार पर काम कर रही है। इस समाधान पर नजर बनी हुई है। इस दीर्घावधि समाधान के मोर्चे पर अच्छी खबर यह है कि गुजरात सरकार के साथ बातचीत अंतिम चरण में है।

टाटा पावर के अनुसार संयंत्र से अगली जनवरी तक परिचालन फिर शुरू हो जाने की उम्मीद है। नए पीपीए मसौदे में एक सस्टेनेबल टैरिफ स्ट्रक्चर के तहत आयातित कोयले की लागत को शामिल करने की अनुमति होगी, जिससे तदर्थ धारा 11 पर निर्भरता खत्म हो जाएगी। दूसरी तिमाही में 300 करोड़ रुपये का नुकसान दर्ज करने के बाद मुंद्रा के फिर से मुनाफे में आ जाने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - December 25, 2025 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement