facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Tata Group के इन 5 स्टॉक्स ने निवेशकों को किया मायूस, 50% तक आई गिरावट

Advertisement

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड का शेयर अपने ऑल टाइम हाई प्राइस 8,345 रुपये से 41% टूट चुका है। स्टॉक्स का 52 वीक हाई 8,345 रुपये जबकि 52 वीक लो 4853 रुपये है।

Last Updated- March 03, 2025 | 4:43 PM IST
trent share price

Tata Group Stocks: बाजार में गिरावट के साथ टाटा ग्रुप के स्टॉक्स में भी अच्छी-खासी गिरावट आई है। ग्रुप के कई शेयर इस समय पिछले साल के हाई लेवल से 68 प्रतिशत तक नीचे कारोबार कर रहे हैं। यह गिरावट बाजार में कमजोरी, कंपनी के प्रदर्शन या निवेशक सेंटीमेंट के कारण हो सकती है।

Tata Motors

टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयर 2,28,436.20 करोड़ रुपये रुपये के मार्केट कैप के साथ 620 रुपये के आस-पास ट्रेड कर रहे हैं। स्टॉक अपने 52 वीक के हाई लेवल 1179 रुपये से 45.02 प्रतिशत नीचे चल है। इस कैलेंडर वर्ष में स्टॉक में 17.16 प्रतिशत और पिछले वर्ष की तुलना में 35.21 प्रतिशत की गिरावट आई है। वहीं, पिछले छह महीने में स्टॉक 42.44% गिर चुका है।

टाटा मोटर्स लिमिटेड का प्राइस-टू-अर्निंग्स (P/E) रेश्यो 1 मार्च, 2025 तक 7.18 था। इसका मतलब यह है कि निवेशक टाटा मोटर्स के हर शेयर के लिए प्रति शेयर आय का 7.18 गुना भुगतान करने को तैयार हैं। टाटा मोटर्स का पी/ई रेश्यो पिछले साल यानी 2024 में 66.76 था।

Trent Limited

टाटा ग्रुप की कंपनी ट्रेंट लिमिटेड का शेयर अपने ऑल टाइम हाई प्राइस 8,345 रुपये से 41% टूट चुका है। स्टॉक्स का 52 वीक हाई 8,345 रुपये जबकि 52 वीक लो 4853 रुपये है। पिछले छह महीने में स्टॉक 29.70% टूट चुका है जबकि पिछले तीन महीने में शेयर में 27.57% की गिरावट आई है। वहीं, पिछले एक महीने में शेयर 19.30% गिर चुका है।

Tejas Networks Limited

तेजस नेटवर्क्स लिमिटेड के शेयर 12,511.13 करोड़ रुपये के मार्केट कैप के साथ सोमवार को 720 रुपये प्रति शेयर के भाव पर बंद हुए। स्टॉक अपने 52 वीक हाई से लगभग 50% टूट चुका है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,495.10 रुपये जबकि 52 वीक लो 652.05 रुपये है। इस कैलेंडर वर्ष में स्टॉक में 39.55 प्रतिशत और पिछले वर्ष की तुलना में 4.84 प्रतिशत की गिरावट आई है।

NELCO 

टाटा ग्रुप की एक और कंपनी नेल्को लिमिटेड के शेयर सोमवार को बीएसई पर 2.55 रुपये या 0.34% की गिरावट लेकर 753 रुपये के भाव पर बंद हुए। स्टॉक अपने ऑल टाइम हाई से 48.79% करेक्ट हो चुका है। वहीं, पिछले छह महीने में स्टॉक में 39% की गिरावट आई है। जबकि बीते एक महीने में ही शेयर 23.51% गिर चुका है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,500 रुपये जबकि 52 वीक लो 647.65 रुपये है। बीएसई पर स्टॉक का टोटल मार्केट कैप 1,719.14 करोड़ रुपये है।

Tata Chemicals

टाटा ग्रुप की कंपनी टाटा केमिकल्स के शेयर भी अपने ऑल टाइम हाई से 42% करेक्ट हो चुका है। कंपनी के शेयर सोमवार को बीएसई पर 9.85 रुपये और 1.27% की गिरावट लेकर 787.50 रुपये पर बंद हुए। पिछले तीन महीने में शेयर 30.68% गिर चुका है। जबकि पिछले छह महीने में शेयर में 28.93% की गिरावट आई है। बीते एक साल में शेयर 19.03% गिरा है। स्टॉक का 52 वीक हाई 1,349.70 रुपये जबकि 52 वीक लो 756.45 रुपये है।

Advertisement
First Published - March 3, 2025 | 4:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement