facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Aurobindo Pharma की सब्सिडियरी में US FDA को मिली खामी, VAI के रूप में क्लासिफाई किया; गिरे शेयर

Advertisement

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसके तेलंगाना प्लांट की जांच USFDA की तरफ से 19-29 फरवरी 2024 के बीच हुई थी।

Last Updated- June 27, 2024 | 2:47 PM IST
Aurobindo Pharma buyback

Aurobindo Pharma: भारत की फार्मा सेक्टर की दिग्गज कंपनी अरविंदों फार्मा (Aurobindo Pharma) को अमेरिका के हेल्थ रेगुलेटर USFDA की तरफ से जांच रिपोर्ट जारी की है। एक्सचेंजों को जानकारी देते हुए फार्मा कंपनी ने बताया कि उसे अरविंदों फार्मा की सब्सिडियरी कंपनी यूजिया फार्मा (Eugia Pharma) की तेलंगाना में इंजेक्शन फैसिलिटी के लिए एक जांच रिपोर्ट जारी की है। USFDA ने जांच के बाद कंपनी के तेलंगाना प्लांट Voluntary Action Indicated (VAI) के रूप में क्लासिफाई किया है।

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि उसके तेलंगाना प्लांट की जांच USFDA की तरफ से 19-29 फरवरी 2024 के बीच हुई थी।

क्या है VAI क्लासिफिकेशन

बता दें कि USFDA की तरफ से VAI के रूप में किसी प्लांट को तब क्लासिफाई किया जाता है जब उसे किसी तरह की खामियां दिखती हैं। लेकिन, ये इतनी गंभीर स्थिति नहीं होती कि रेगुलेटर की तरफ से तत्काल कोई कार्रवाई की जाए। VAI के रूप में क्लासिफाई करने के बाद USFDA चाहता है कि कंपनी उसके मानक के मुताबिक, अपने हिसाब से खामियों में सुधार कर ले।

Aurobindo Pharma की शेयर प्राइस में गिरावट

USFDA की तरफ से VAI क्लासिफिकेशन के बाद 2:28 बजे कंपनी के शेयर BSE पर 1.05% की गिरावट के साथ 1187.95 रुपये पर ट्रेड करते दिखे। इसके शेयर आज 1200.50 रुपये पर ओपन हुए थे, जबकि इंट्रा डे ट्रेड के दौरान 1212.05 के हाई और 1182.15 के लो लेवल तक गए थे।

Aurobindo Pharma के शेयरों ने एक साल में निवेशकों को करीब 65 फीसदी का रिटर्न दिया है। जबकि 6 महीने में इसके शेयरों में करीब 12 फीसदी के उछाल दर्ज किए गए हैं।

सन फार्मा को OAI के रूप में किया गया था क्लासिफाई

गौरतलब है कि हाल ही में 20 जून को भारत की फार्मा कंपनी और ग्लोबल लेवल पर स्पेशिलिटी जेनेरिक फार्मा के लिए चौथी सबसे बड़ी फर्म सन फार्मा (Sun Pharma) को USFDA की तरफ से ऑफिशियल एक्शन इंडिकेटेड (OAI) के रूप में क्लासिफाई कर दिया गया था।

सन फार्मा ने शेयर बाजार को बताया था कि उसे USFDA की तरफ से यह वार्निंग लेटर दादरा फैसिलिटी के लिए मिला था। USFDA का मानना था कि सन फार्मा ने मैन्युफैक्चरिंग स्टैंडर्ड का उल्लंघन किया था।

ऑफिशियल एक्शन इंडिकेटिड (OAI) USFDA की तरफ से किसी कंपनी को दिया जाने वाला सबसे कठोर दर्जा है। यह क्लासिफिकेशन बताता है कि UDFDA ने प्लांट के लिए ऑब्जर्वेशन जारी किए हैं और कंपनी का फीडबैक असंतोषजनक या अपर्याप्त पाया है।

Advertisement
First Published - June 27, 2024 | 2:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement