facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stock Market Today: सपाट खुला बाजार, सेंसेक्स 63 हजार के पार, निफ्टी 18,734 पर

Advertisement

US FED ने भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के अंत से पहले ब्याज दरों में दो चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

Last Updated- June 15, 2023 | 9:21 AM IST
Stock Market

सपाट खुला बाजार 
बाजार की शुरुआत आज सपाट हुई है। सेंसेक्स 15.25 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ
63,213.26 के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 23.20 अंक यानी 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ
18,734.85 के स्तर पर कारोबार कर रहा था ।

प्री-ओपनिंग 
प्री-ओपनिंग में बाजार की मिलीजुली शुरुआत हुई है। 09:02 बजे के आसपास सेंसेक्स 114.26 अंक यानी 0.18 फीसदी की गिरावट के साथ 63,114.25, के स्तर पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 36.80 अंक यानी 0.20 फीसदी की बढ़त के साथ 18,792.70 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

SGX Nifty में आज सुबह 20 अंकों की गिरावट दर्ज हुई, जिसके बाद यह 18,818 के स्तर पर कारोबार करता दिखा। ऐसे में घरेलू बाजार की गुरुवार यानी 15 जून को सुस्त शुरुआत होने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ, US FED ने भी ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। हालांकि, ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि साल के अंत से पहले ब्याज दरों में दो चौथाई फीसदी की बढ़ोतरी हो सकती है।

बता दें कि फैसला आने से पहले अमेरिकी बाजार भी सपाट बंद हुए था। वहीं, वॉल स्ट्रीट मिश्रित रूप से बंद हुआ क्योंकि S&P 500 ने 0.08 फीसदी की बढ़त हासिल की। Nasdaq में 0.39 फीसदी की बढ़ोतरी हुई जबकि Dow Jones 0.68 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

शियाई बाजारों में भी सुस्ती देखने को मिल रही। हैंग सेंग इंडेक्स में 1 फीसदी की उछाल देखने को मिला है। इस बीच, चीन के केंद्रीय बैंक ने 10 महीनों के बाद अपनी प्रमुख मध्यम अवधि की उधार दर में 10 बीपीएस की कटौती की क्योंकि अर्थव्यवस्था की रिकवरी असमान रही।

घरेलू बाजार की बात करें तो, SJVN आज फोकस में होगा क्योंकि इसने राज्य में 5,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं को विकसित करने के लिए महाराष्ट्र राज्य विद्युत उत्पादन कंपनी (Maharashtra State Power Generation Company) के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए।

14 जून को कैसा था बाजार का हाल?

सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन यानी बुधवार को घरेलू शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुए। 14 जून के कारोबार में सेंसेक्स (Sensex) 85 अंक मजबूत हुआ। वहीं, निफ्टी (Nifty) में भी 40 अंकों की बढ़त दर्ज की गई। कारोबार के अंत में निफ्टी 18,755.90 पर बंद हुआ।

Advertisement
First Published - June 15, 2023 | 8:51 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement