facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

Stocks To Watch Today: Paytm, Adani Wilmar, ONGC सहित इन कंपनियों के स्टॉक पर रहेगी नजर

Advertisement

Stocks To Watch Today: मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुलेंगे। सुबह 07:00 बजे, गिफ्ट निफ्टी 21,400 के स्तर से ऊपर कारोबार करता दिख रहा है।

Last Updated- December 26, 2023 | 9:29 AM IST
FII in India
Representative Image

Stocks To Watch Today, December 26: लंबी छुट्टियों के बाद बेंचमार्क इक्विटी सूचकांकों में व्यापार फिर से शुरू होने की संभावना है, क्योंकि वैश्विक संकेत सुस्त बने हुए हैं। उम्मीद है कि आज यानी मंगलवार को शेयर बाजार सपाट स्तर पर खुलेंगे। सुबह 07:00 बजे, गिफ्ट निफ्टी 21,400 के स्तर से ऊपर कारोबार करता दिख रहा है।

इस बीच, आज इन कंपनियों के स्टॉक्स पर निवेशकों का फोकस रहने की संभावना है…

Muthoot Microfin, Suraj Estate Developers:

इन दोनों कंपनियों के स्टॉक आज शेयर बाजार में एंट्री करेंगे। पहले वाले को 11.5 गुना और दूसरे को 15.7 गुना तक सब्सक्राइब किया गया था।

Paytm:

फिनटेक फर्म साल 2024 में कई अहम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को अपग्रेड करने की प्लानिंग कर रही है जिसके चलते कंपनी अपनी वर्कफोर्स में कटौती की है। सूत्रों ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि कंपनी अपने कर्मचारियों की लागत बचाने के लिए अलग-अलग तरीके तलाश रही है और “प्रदर्शन” के आधार पर कुछ कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया है।

Kalyan Jewellers:

संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में एक पूर्ण स्वामित्व वाली स्टेप-डाउन सहायक कंपनी – कल्याण ज्वैलर्स प्रोक्योरमेंट एलएलसी – शामिल है।

Anupam Rasayan:

कंपनी ने अगले 9 वर्षों के लिए न्यू एज पॉलिमर इंटरमीडिएट की सप्लाई के लिए अग्रणी जापानी मल्टी नेशनल केमिकल कंपनी में से एक के साथ 507 करोड़ रुपये का आशय पत्र साइन किया है।

Adani Green:

देश की प्रमुख नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी (AGL) ने 1,799 मेगावाट सौर ऊर्जा की आपूर्ति के लिए सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (SECI) के साथ बिजली खरीद समझौते (PPA) पर हस्ताक्षर किए हैं।

ONGC:

कंपनी की पूर्ण स्वामित्व वाली विदेशी शाखा ONGC Videsh ने पूंजीगत व्यय, पुनर्वित्त और संचालन के वित्तपोषण के लिए नॉन कन्वर्टिबल डिबेंचर (NCDs) के माध्यम से 5,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की योजना बनाई है।

Stocks in F&O ban today:

Ashok Leyland, Balrampur Chini, Delta Corp, Hindustan Copper, India Cements, National Aluminium औक SAIL आज बैन पीरियड में रहेंगे।

Advertisement
First Published - December 26, 2023 | 9:29 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement