facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

MCap में PSU की दमदार भागीदारी, बढ़ रहा आधार

Advertisement

निफ्टी पीएसई इंडेक्स पिछले साल में करीब दोगुना हुआ है। भले ही बड़ी तेजी ने महंगे मूल्यांकन की चिंता बढ़ाई है, लेकिन ऐतिहासिक रुझान बरकरार रहा, तो तेजी बनी रह सकती है।

Last Updated- March 10, 2024 | 10:45 PM IST
Stake

भारत के कुल बाजार पूंजीकरण में सूचीबद्ध सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यमों (पीएसयू/ पीएसई) की भागीदारी बढ़कर 17.3 प्रतिशत पर पहुंच गई, जो करीब सात साल में सर्वा​धिक है। इस बाजार भागीदारी में वर्ष 2022 से बड़ा बदलाव आया है। 2022 में यह भागीदारी तेजी से घटकर करीब एक अंक में रह गई थी। आकर्षक मूल्यांकन आदि ने निवेशकों का ध्यान पीएसयू शेयरों की तरफ फिर से खींचा है।

निफ्टी पीएसई इंडेक्स पिछले साल में करीब दोगुना हुआ है। भले ही बड़ी तेजी ने महंगे मूल्यांकन की चिंता बढ़ाई है, लेकिन ऐतिहासिक रुझान बरकरार रहा, तो तेजी बनी रह सकती है। इलारा कैपिटल के विश्लेषण से संकेत मिलता है कि पीएसयू क्षेत्र चुनावी वर्षों के दौरान बेहतर प्रदर्शन करता है।

इलारा कैपिटल की एक रिपोर्ट में कहा गया है, ‘अनुभव आधारित प्रमाणों से पता चलता है कि किसी आम चुनाव के वर्ष में बीएसई पीएसयू इंडेक्स औसतन 14 प्रतिशत चढ़ता है, जिससे फरवरी में इसमें सुधार का संकेत दिख रहा था। नतीजों की घोषणा के सीजन तक सूचकांक ने 22 प्रतिशत प्रतिफल दिया है।’

चुनाव के बाद और तेजी विनिवेश से पैदा होने वाले अवसरों से आ सकती है। हालांकि विश्लेषक पीएसयू शेयरों में अत्य​धिक निवेश के ​खिलाफ सतर्क हैं। इलारा ने मौजूदा परिदृश्य की तुलना 2016-17 की मूल्यांकन अव​धि से की है, जिसके बाद तीन साल का कमजोर प्रदर्शन दर्ज किया गया था।

Advertisement
First Published - March 10, 2024 | 10:45 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement