facebookmetapixel
Advertisement
राज्य की प्रतिक्रिया और अभिव्यक्ति की सीमाएं testtestभारत का डिफेंस प्रोडक्शन ऑल-टाइम हाई पर, FY26 में15.6% बढ़कर ₹1.78 लाख करोड़ पर पहुंचाHCL Tech के नतीजों की तारीख तय, 13 जुलाई को आएगा रिपोर्ट कार्ड; डिविडेंड पर भी होगा फैसलारिटर्न कहीं और, निवेश कहीं और! क्या सही फंड चुन रहे हैं निवेशक? एक्सपर्ट से समझेंAI के दम पर नई छलांग की तैयारी में Coforge? शेयर में 50% तक तेजी की उम्मीद, एक्सपर्ट्स बुलिशकच्चा तेल सस्ता हो रहा है, फिर पेट्रोल-डीजल क्यों नहीं?20 लाख रुपये से ज्यादा पैकेज वाली नौकरियों में उछाल, ब्रोकरेज ने बताए 4 पसंदीदा IT स्टॉक्सJio IPO का इंतजार खत्म! ₹4 अरब के मेगा IPO की तैयारी तेज, जल्द दाखिल होंगे ड्राफ्ट पेपरसरकार के आदेश के खिलाफ Telegram का पलटवार, Delhi HC पहुंची याचिकाब्राजील में पेट्रोल से 70% सस्ता, भारत में सिर्फ 20%: क्या फ्लेक्स-फ्यूल बनेगा हिट? बता रहे एक्सपर्ट

गिरवी शेयर मामले में SAT के आदेश पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

Advertisement

HDFC बैंक, बजाज फाइनैंस, ICICI बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे अन्य लेनदारों के पास गिरवी रखे गए शेयर कार्वी के क्लाइंटों को सेबी व एनएसडीएल ने हस्तांतरित कर दिए थे।

Last Updated- January 25, 2024 | 9:42 PM IST
Supreme Court

बाजार नियामक सेबी को अंतरिम राहत देते हुए सर्वोच्च न्यायालय ने प्रतिभूति अपील पंचाट (सैट) के आदेश पर रोक लगा दी जिसमें लेनदारों को कार्वी स्टॉक ब्रोकिंग की तरफ से गिरवी रखे गए शेयरों को छुड़ाने की इजाजत मिली थी।

इसके साथ ही सर्वोच्च न्यायालय ने सेबी की अपील स्वीकार कर ली है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ की अगुआई वाले पीठ ने कहा कि इसे सुनवाई के लिए अप्रैल 2024 के दूसरे हफ्ते में रखा जाए।

तब तक प्रतिभूति अपील पंचाट के आदेश पर रोक रहेगी। जहां तक ऐक्सिस बैंक के पास गिरवी रखे गए शेयरों का मामला है, इस संबंध में यथास्थिति का निर्देश है। बैंकों को अंतरिम राहत के लिए इसे सोमवार के लिए सूचीबद्ध किया जाए।

यह मामला सैट के 20 दिसंबर के आदेश से जुड़ा है जहां कई लेनदारों ने अपील की थी जिनके पास डिफॉल्टर कार्वी ने क्लाइंटों की 1,400 करोड़ रुपये की प्रतिभूतियां गिरवी रखी थीं।

एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनैंस, आईसीआईसीआई बैंक और इंडसइंड बैंक जैसे अन्य लेनदारों के पास गिरवी रखे गए शेयर कार्वी के क्लाइंटों को सेबी व एनएसडीएल ने हस्तांतरित कर दिए थे।

ट्रिब्यूनल ने इन प्रतिभूतियों के लिए लेनदारों को चार हफ्ते के भीतर मुआवजे का आदेश दिया था। ऐक्सिस बैंक के पास गिरवी शेयर वैसे ही पड़े रहे और उन्हें भुनाया नहीं गया था। इस​लिए सैट ने ऐक्सिस बैंक को गिरवी शेयर बेचने की इजाजत दी थी।

सेबी ने सैट के 20 दिसंबर के आदेश के खिलाफ सर्वोच्च न्यायालय में 30 दिसंबर को अपील की थी।

Advertisement
First Published - January 25, 2024 | 9:42 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement